Popular Posts

5 लाख से बनने वाली 357 फीट पीसीसी का जिला पार्षद ने किया शिलान्यास

5 लाख से बनने वाली 357 फीट पीसीसी का जिला पार्षद ने किया शिलान्यास

प्रखंड स्थित लक्षनही गांव में 357 फीट लंबी पीसीसी सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ रविवार को जिला पार्षद मनोज कुशवाहा व डुमरी भगड़वा पंचायत के मुखिया जगदीश यादव ने संयुक्त रूप से किया। कार्य शुभारंभ के दौरान जिला पार्षद ने कहा कि यह सड़क नैमुद्दीन अंसारी के घर से जगदीश यादव खेत तक 5 लाख रुपए की लागत की कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों ने इस सड़क निर्माण की मांग की थी। लोगों ने कहा था कि बरसात के समय इस मार्ग आवागमन बहुत ही मुश्किल हो जाता है।

लोगों की मांग पर जिला पार्षद कोटे से इस सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। वही मुखिया ने कहा कि गांव की अन्य सड़कें मुख्यमंत्री सड़क योजना से बन रही है लेकिन यह सड़क किसी भी योजना में नही था। इस सड़क के निर्माण हो जाने से लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी। मौके पर ग्रामीण रोहित यादव, प्रभु यादव, वार्ड सदस्य सुग्रीव शर्मा, रामदुलार चौहान, पप्पू यादव, उमेश यादव आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
District councilor laid foundation stone of 357 feet PCC to be built from 5 lakhs


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/district-councilor-laid-foundation-stone-of-357-feet-pcc-to-be-built-from-5-lakhs-127691536.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/06/orig_6bettiah-05_1599409117.jpg

0 Response to "5 लाख से बनने वाली 357 फीट पीसीसी का जिला पार्षद ने किया शिलान्यास"

Post a Comment