Popular Posts

36 कोरोना मरीज मिले, घट कर 488 पर पहुंचा एक्टिव केस

36 कोरोना मरीज मिले, घट कर 488 पर पहुंचा एक्टिव केस

जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4351 तक पहुंच गया है। 24 घंटे के अंदर फिर 36 लोगों का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। वही कोरोना संक्रमितों का एक्टिव केस 488 तक पहुंच गया है। अब तक कोरोना से 18 लोगों की जान जा चुकी है। जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि सभी लोगों का कंट्रेक्ट ट्रेसिंग के दौरान सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। जिसमें सभी लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिन लोगों का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है,उनको होम क्वारेन्टाइन में रखा गया है।

मेडिकल टीम निगरानी कर रही है। अगर किसी में कोरोना का लक्षण ज्यादा पाया जाता है,तो उसे जीएमसीएच या बगहा व नरकटियागंज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाएगा। ताकि उनको बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके। डीएम ने बताया कि क्वारेन्टाइन हुए मरीजों को मेडिकल किट भी उपलब्ध कराई जा रही है। मरीजों को टेली कांफ्रेंसिंग की भी सुविधा मुहैया कराई जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/36-corona-patients-found-active-case-reduced-to-488-127724468.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/16/

0 Response to "36 कोरोना मरीज मिले, घट कर 488 पर पहुंचा एक्टिव केस"

Post a Comment