नेउरा में पकड़ा गया 25 क्विंटल गांजा, चालक सहित 3 गिरफ्तार; ओडिशा से ले जाया जा रहा था भोजपुर
नेउरा ओपी व शिवाला मोड़ के बीच में आर्थिक अपराध इकाई और पुलिस टीम की संयुक्त छापेमारी में कराेड़ाें का 25 क्विंटल गांजा पकड़ा गया। गांजा की बड़ी खेप ओडिशा से भोजपुर जिले के मसाढ़ गांव ले जाई जा रही थी। गांजा को एक टैंकर में तहखाना बनाकर छिपाया गया था। इसकी भनक आर्थिक अपराध इकाई की टीम को लग गई, जिसके बाद जाल बिछाकर उस गाड़ी को माल सहित पकड़ लिया।
चालक सहित तीन लोग गिरफ्तार भी हुए हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए लोगों में पिंटू कुमार, रंजीत कुमार, रवींद्र कुमार आरा के रहने वाले हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद टीम ने देर रात तक जब्ती सूची तैयार की। पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि गांजा करीब 10 क्विंटल होगा, लेकिन बाद में जब उसका वजन कराया गया तो 25 क्विंटल निकला।
इस कार्रवाई से गांजा माफियाओं में हड़कंप मचा है। नेउरा प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए लोगों की निशानदेही और पूछताछ के आधार पर आगे भी छापेमारी की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/25-quintal-ganja-caught-in-neura-3-arrested-including-driver-bhojpur-was-being-transported-from-odisha-127716818.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/14/orig_1_1600035051.jpg
0 Response to "नेउरा में पकड़ा गया 25 क्विंटल गांजा, चालक सहित 3 गिरफ्तार; ओडिशा से ले जाया जा रहा था भोजपुर"
Post a Comment