Popular Posts

23189 लोगों ने मतदाता बनने के लिए भरा फॉर्म, बूथों पर लगे कैंप; एक तिहाई से ज्यादा आवेदक युवा

23189 लोगों ने मतदाता बनने के लिए भरा फॉर्म, बूथों पर लगे कैंप; एक तिहाई से ज्यादा आवेदक युवा

पटना जिले के मतदान केंद्रों पर रविवार को लगाए गए विशेष कैंप में 9562 युवाओं ने मतदाता बनने के लिए आवेदन जमा किया। सभी 18-19 आयु वर्ग के हैं। इसके अलावा अन्य आयु वर्ग के 13131 लोगों ने आवेदन दिया। डीएम कुमार रवि ने कहा कि विशेष कैंप के दौरान 23189 आवेदन मिले हैं। इसमें महिला मतदाताओं के आवेदनों की संख्या 12275, प्रवासी मजदूरों की 327, पीडब्ल्यूडी मतदाताओं की 169 है।

सभी संबंधित पदाधिकारी को विशेष कैंप के दौरान आने वाले सभी आवेदनों का तत्काल निष्पदन कर वोटर कार्ड वितरण कराने का निर्देश दिया गया है। मोकामा विधानसभा क्षेत्र में 1618, बाढ़ में 895, बख्तियारपुर में 3360, दीघा में 1528, बांकीपुर में 1365, कुम्हरार में 683, पटना साहिब में 897, फतुहा में 2444, दानापुर में 1952, मनेर में 1875, फुलवारीशरीफ में 1345, मसौढ़ी में 2003, पालीगंज में 2246 और विक्रम विधानसभा क्षेत्र में 978 आवेदन मिले।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/23189-people-filled-form-to-become-voters-booths-camped-more-than-one-third-of-applicants-youth-127716854.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/14/1_1600035538.jpg

0 Response to "23189 लोगों ने मतदाता बनने के लिए भरा फॉर्म, बूथों पर लगे कैंप; एक तिहाई से ज्यादा आवेदक युवा"

Post a Comment