राज्य में आज 1667 नए संक्रमित मिले, पटना में कोरोना के 183 नए मरीज; प्रदेश में 134089 ठीक
बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 150694 हो गई। हालांकि, एक्टिव केस 15839 है। अभी तक 134089 ठीक हो चुके हैं। रिकवरी दर बढ़कर 89% हो गई है। यह देश में सर्वाधिक है। पिछले 24 घंटे में 152671 जांच हुई, 1667 नए संक्रमित मिले।
पीएमसीएच में एक डॉक्टर समेत 9 मरीज पॉजिटिव, एक महिला की हुई मौत
पटना के विभिन्न इलाकों में मंगलवार को कोरोना के 183 नए मरीज मिले हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22694 हो गई है। कोरोना के 20508 मरीज ठीक हुए हैं। पटना में अभी कोरोना के 2095 एक्टिव केस हैं। रिकवरी रेट 90 फीसदी हो गई है। पटना के जिन इलाकों में कोरोना के मरीज मिले हैं, उनमें बिहटा में 9, कंकड़बाग के जगत अपार्टमेंट में 5, कंकड़बाग में 4, गांधी मैदान में 7, संपतचक में 7, दानापुर में 6, पोस्टल पार्क में 5, शेखपुरा में 5, खुसरूपुर में 5, राजेंद्रनगर में 3, बाढ़ में 3 मरीज शामिल हैं।
पीएमसीएच में मंगलवार को 571 सैंपल की जांच हुई। इसमें 22 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें पीएमसीएच के एक डॉक्टर समेत 9 मरीज भी संक्रमित मिले हैं। बाकी पॉजिटिव सैंपल शेखपुरा और सुपौल के हैं। कोविड अस्पताल में भर्ती स्वस्थ होने पर तीन मरीजों को छुट्टी दी गई, जबकि एक मरीज टाटा वार्ड में अन्य बीमारी के इलाज के लिए ट्रांसफर किया गया।
कोविड अस्पताल में नालंदा की रहने वाली 60 साल की उर्मिला देवी की मौत हुई है। अभी कोरोना के 44 मरीज भर्ती हैं। वहीं आईजीआईएमएस में मंगलवार को 2428 सैंपल की जांच हुई। इसमें 43 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें संस्थान के तीन मरीज भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
एनएमसीएच में 4 संक्रमित: एनएमसीएच में मंगलवार की शाम तक 118 सैंपल की जांच की गई, जिनमें चार की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। पांच मरीजों के ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई। एक पाॅजिटिव मरीज भर्ती किया गया। श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में एक व्यक्ति की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई।
पटना एम्स में 13 नए मरीज मिले, इनमें 7 पटना के
पटना एम्स में मंगलवार को कोरोना 13 मरीज मिले हैं। इनमें सात मरीज पटना के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं। स्वस्थ होने पर 11 मरीजों को छुट्टी दी गई। इसमें पटना के मरीज है। कोरोना के नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक कोरोना संक्रमित चार मरीजों की मौत हुई है। इसमें एक 57 साल के प्रमोद कुमार सिन्हा समस्तीपुर, एक 39 साल के धर्मेंद्र दास इमामगंज, एक 25 साल के ब्रजेश कुमार पूर्वी चंपारण और एक 61 साल के जयप्रकाश नारायण राय बक्सर के रहने वाले थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/today-1667-newcomers-were-found-in-the-state-183-new-patients-of-corona-in-patna-134089-ok-in-state-127700664.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/09/_1599606841.jpg
0 Response to "राज्य में आज 1667 नए संक्रमित मिले, पटना में कोरोना के 183 नए मरीज; प्रदेश में 134089 ठीक"
Post a Comment