शातिर शशि समेत तीन को एसआईटी ने दबोचा एक कारबाइन, 12 कारतूस व 3 देसी कट्टा जब्त
जिला एसआइटी ने गुरुवार रात मुफस्सिल थाने के मोहनपुर गांव में छापेमारी कर टॉप टेन बदमाशों में शामिल शातिर शशि राय के ठिकानों पर छापेमारी कर शशि राय समेत गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। शशि मुसरीघरारी थाने के रूपौली बंधारा का रहने वाला है। अन्य गिरफ्तार बदमाशों में रूपौली गांव का ही पवन कुमार उर्फ मिया व खानपुर के अनिल मिश्रा का पुत्र गोविंद कुमार शामिल है।
गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने एक कारबाइन के अलावा तीन देसी कट्टा, 12 गोली , एक मोबाइल व एक वाहन बरामद किया है। यह जानकारी देते हुए एसपी विकास बर्मन ने मुफस्सिल थाने पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि तीनों अपराधी देवघर अथवा रांची भागने की फिराक में थे। गिरफ्तार शशि पर हत्या लूट समेत दर्जनभर मामले दर्ज है। शशि एक वर्ष पूर्व जेल से छूटने के बाद घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
घटना को अंजाम देने की थी तैयारी
एसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि शशि किसी घटना को अंजाम देने के लिए मुफस्सिल थाना क्षेत्र में छिपा है। सदर डीएसपी प्रीतिश कुमार के नेतृत्व में दारोगा चंद्र किशोर टुडडू, जमादार परशुराम सिंह आदि ने वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर छापेमारी की, तो पकड़ा गया।
लक्की व मनमोहन हत्याकांड में भी था
एसपी ने बताया कि शशि राय व उनके सहयोगियों ने गत 12 अगस्त को मुसरीघरारी थाने के रूपौली गांव में एक श्राद्धकर्म भोज के दौरान लक्की यादव की हत्या कर दी थी। बरामद कारबाइन शशि ने लक्की हत्याकांड में प्रयोग किया था। गत 10 जुलाई को मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मनमोहन झा की हत्या कर दी गई थी। इस में शशि व उसके गिरोह की तलाश की जा रही थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/samastipur/news/sit-arrested-three-including-sasir-shashi-seized-a-carbine-12-cartridges-and-3-domestic-cartridges-127687079.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/05/49_1599262778.jpg
0 Response to "शातिर शशि समेत तीन को एसआईटी ने दबोचा एक कारबाइन, 12 कारतूस व 3 देसी कट्टा जब्त"
Post a Comment