जेईई मेन की चार केंद्राें पर हुई परीक्षा दूसरे दिन 115 परीक्षार्थी नहीं हुए शामिल
जेईई मेन की परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार काे सभी चार केंद्रों पर परीक्षा हुई। दूसरे दिन सभी परीक्षा केंद्राें काे मिलाकर करीब 115 परीक्षार्थियाें ने परीक्षा नहीं दी। सभी छात्रों को प्रवेश का समय अलग-अलग दिया गया था ताकि सामाजिक दूरी बनाए रखी जा सके। केंद्र के अंदर एक-एक सीट छोड़कर छात्रों को बैठाया गया। छात्रों ने बताया कि बुधवार काे बीटेक व बीई की परीक्षा हुई जिसमें भाैतिकी, रसायन व गणित से सवाल थे।
प्रश्नपत्र कठिन नहीं थे। बरारी स्थित आयाेन डिजिटल जाेन में पहली पाली में 239 की जगह 220 तथा दूसरी पाली में 239 की जगह 198 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। महात्मा गांधी राेड स्थित इंडिया एग्जाम सेंटर पर बुधवार काे पहले दिन परीक्षा हुई। इस केंद्र पर पहली पाली में 47 की जगह 41 तथा दूसरी पाली में 46 की जगह 40 परीक्षार्थियाें ने परीक्षा दी।
एसएम काॅलेज राेड स्थित श्रुति एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट केंद्र पर दाेनाें पालियाें में 46-46 की जगह 40-40 परीक्षार्थियाें ने ही परीक्षा में भाग लिया। घुरनपीर बाबा चाैक स्थित भागलपुर ऑनलाइन सेंटर में पहली पाली में 78 की जगह 57 तथा दूसरी पाली में 73 की जगह 63 परीक्षार्थियाें ने परीक्षा दी। बुधवार काे 814 परीक्षार्थियाें की जगह 699 स्टूडेंट ही परीक्षा में शामिल हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/jee-main-examinations-conducted-at-four-centers-115-candidates-did-not-attend-the-second-day-127680401.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/03/
0 Response to "जेईई मेन की चार केंद्राें पर हुई परीक्षा दूसरे दिन 115 परीक्षार्थी नहीं हुए शामिल"
Post a Comment