Popular Posts

रेल ओवरब्रिज निर्माण को ले एनएच-106 की अधिग्रहीत जमीन को प्रशासन ने कराया खाली

रेल ओवरब्रिज निर्माण को ले एनएच-106 की अधिग्रहीत जमीन को प्रशासन ने कराया खाली

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एनएच 106 सड़क निर्माण में राघोपुर रेल ओवरब्रिज निर्माण को लेकर पिपराही एवं दुर्गापुर मौजा में रैयतों के किए गए जमीन अधिग्रहण के बाद मंगलवार को अधिग्रहीत भू-भाग पर बने संरचना पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। डीएम के निर्देश पर अतिक्रमण खाली कराने को लेकर राघोपुर सीओ प्रीति कुमारी ने थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार के सहयोग से दर्जनों पुलिस बल के साथ ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर पहुंचकर अधिग्रहित भूमि पर बने संरचना को खाली करने का निर्देश जेसीपी चालक को दिया। इस दौरान उसके साथ एनएचआई के अधिकारी व कंस्ट्रक्शन कंपनी के स्टाप मौजूद थे। हालांकि डीएम के निर्देश पर पूर्व में ही सीओ के द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार करवाकर रैयतों से अपना-अपना संरचना हटा लेने का निर्देश दिया गया था। कई लोगों ने संरचना हटा लिया तो कई नहीं सोचा तक नहीं।

ओवरब्रिज निर्माण में 147 रैयतों की ली गई है जमीन
जानकारी अनुसार एनएच-106 ओवरब्रिज निर्माण में कुल 147 रैयतों की जमीन अधिग्रहित की गई है। जिसमें 97 रैयत के अधिग्रहित जमीन पर संरचना बना हुआ है, जिसमें पिपराही मौजा का 23 रैयत और दुर्गापुर मौजा का 74 रैयत शामिल है। वहीं, सीओ प्रीति कुमारी ने बताया कि कुल 67 रैयतों को संरचना की राशि विभाग के द्वारा दे दी गई है। जिसका डीएम के द्वारा संरचना हटवाने का निर्देश दिया गया है। जिसे मुआवजा राशि का भुगतान हो चुका उसका संरचना दो दिनों के अंदर हटा देना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राघोपुर में एनएच-106 की अधिग्रहीत भूमि से संरचना हटवाते अधिकारी।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/raghopur/news/administration-took-over-the-acquired-land-of-nh-106-for-construction-of-rail-overbridge-127698238.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/08/2_1599582060.jpg

0 Response to "रेल ओवरब्रिज निर्माण को ले एनएच-106 की अधिग्रहीत जमीन को प्रशासन ने कराया खाली"

Post a Comment