पुलिस की कार्रवाई में 104 लीटर शराब बरामद
01 September, 2020
Comment
दलसिंहसराय | शहर के लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में मंगलवार को मद्य निषेध इकाई बिहार, उत्पाद विभाग व स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी किया है। इस दौरान टीम में शामिल सदस्यों ने एक आवास व उसके परिसर में अलग-अलग स्थानों पर बोरा में छुपाकर रखा हुआ 104 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है।
वहीं छापेमारी की भनक मिलते ही कारोबारी भाग निकलने में कामयाब रहा। छापेमारी टीम में मद्य निषेध इकाई पटना उत्पाद निरीक्षक कपिलदेव कुमार, एसआई रवि भूषण, थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र सहित शस्त्रबल मौजूद थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि कारोबारी की पहचान करते हुए उसे पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/samastipur/news/104-liters-of-liquor-recovered-in-police-action-127676682.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/02/36_1599000463.jpg
0 Response to "पुलिस की कार्रवाई में 104 लीटर शराब बरामद"
Post a Comment