Popular Posts

मुजफ्फरपुर में युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया, घुटने जमीन से टिके थे

मुजफ्फरपुर में युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया, घुटने जमीन से टिके थे

पहसौल पंचायत अंतर्गत सिंहवारी मुख्य सड़क के बगल स्थित आम के बगीचे में गुरुवार की सुबह सिंहवारी निवासी सिकंदर राय के 25 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार राय का शव पेड़ से लटका मिला। सर्किल इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार झा, कटरा थानेदार सिकंदर कुमार ने घटनास्थल पर मौजूद रूमाल व मोबाइल कब्जे में लिया। आक्रोशित लोगों ने वरीय अधिकारी के बुलाने की मांग व जजुआर में एक अतिरिक्त पुलिस चौकी की स्थापना व हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग पर करीब 10 घंटे शव को रोके रखा। डीएसपी हेडक्वार्टर घटना स्थल पर पहुंचे और मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हत्या में शराब माफियाओं का हाथ हाेने की आशंका

करीब दो वर्ष पूर्व पहसौल निवासी ग्रामीण डाकिया के पुत्र रोहित कुमार उर्फ राहुल की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी और शव को बाेरी में बंद कर डुमरी-खंगुरा पथ पर हाईस्कूल से पहले सड़क किनारे फेंक दिया गया था। सिंहवारी निवासी दिलीप कुमार व उसके बड़े भाई अनरजीत कुमार राहुल की गाड़ी चलाते थे। इधर, घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने क्षेत्र में सक्रिय शराब सिंडिकेट से जुड़े माफियाओं के द्वारा अंजाम दिए जाने की बात भी कर रहे थे। थानेदार सिकंदर कुमार ने बताया पुलिस छानबीन करने में जुटी है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A dead man was killed and hung from a tree


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/katra/news/a-dead-man-was-killed-and-hung-from-a-tree-127659781.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/28/27muzaffarpur-05_1598562997.jpg

0 Response to "मुजफ्फरपुर में युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया, घुटने जमीन से टिके थे"

Post a Comment