Popular Posts

अभाविप कार्यकर्ताओं ने कुलपति का किया घेराव

अभाविप कार्यकर्ताओं ने कुलपति का किया घेराव

अभाविप कार्यकर्ताओं ने विवि की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार काे कुलपति कार्यालय के समीप धरना दिया। इस दौरान अभाविप द्वारा पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर आवश्यक कार्रवाई नहीं होने पर कार्यालय जा रहे कुलपति डॉ. ज्ञानंजय द्विवेदी का घेराव भी किया। अभाविप के प्रदेश सहमंत्री अभिषेक यादव ने कहा कि 14 सूत्री मांगों पर अब तक विवि प्रशासन की ओर से कोई विचार नहीं किया गया है। विवि संयोजक भवेश झा ने कहा कि सूबे के लगभग सभी विश्वविद्यालयों में नामांकन व अन्य काम हो रहे हैं, तो बीएनएमयू में अब तक नामांकन की प्रक्रिया क्यों नहीं शुरू की गई है।

वोकेशनल कोर्स में ऑनलाइन आवेदन लिया जाए
अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि विवि के अंतर्गत कई ऐसे अंगीभूत महाविद्यालय हैं, जहां बीएड की पढ़ाई होती है, वहां शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में जमकर धांधली हुई है। इस मामले में विवि ने जांच कमेटी भी बनाई थी, लेकिन अब तक जांच पूरी नहीं नहीं हो पाई है। कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि यूएमआईएस टेंडर प्रक्रिया होने के बाद स्नातक, स्नातकोत्तर एवं सभी प्रकार के वोकेशनल कोर्स में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन लिया जाए। इस अवसर पर जिला संयोजक शशि यादव, जिला संगठन मंत्री उपेंद्र कुमार भरत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप कुमार दिल, विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी अरुण जायसवाल, नगर मंत्री सौरव कुमार यादव, नन्हें कुमार, गौरव कुमार, एमएलटी अध्यक्ष मनीष कुमार, छोटू, विक्रम कुमार सिंह आदि थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/abvp-activists-surrounded-the-vice-chancellor-127650870.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/25/

0 Response to "अभाविप कार्यकर्ताओं ने कुलपति का किया घेराव"

Post a Comment