एसडीआरएफ ने निकाला नदी में डूबे किशोर का शव
31 August, 2020
Comment
दावथ थाना क्षेत्र से गुजरने वाली काव नदी में रविवार को झूर विसर्जन करने गए डूबे किशोर का शव सोमवार को बरामद कर लिया गया है। शव निर्माणाधीन मलई बराज के समीप पानी में उपलाते पाया गया। तब एसडीआरएफ के टीम ने बाहर निकाल कर लाया।
जिसे प्रभारी थानाध्यक्ष श्याम कुमार ने कागजी कार्रवाई करते हुए अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है। सीओ अजीत कुमार ने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है। अंत्यपरीक्षण के रिपोर्ट आने के बाद परिजनों को मुआवजे की राशि देने के लिए कागजी कार्रवाई किया जाएगा। वहीं शव बरामद होते भीड़ जमा हो गई।
वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक कृष्णा कुमार 15 वर्ष नौवीं कक्षा का छात्र था। घर व आस पास में शोक का माहौल है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bikramganj/news/sdrf-extracts-body-of-teenager-drowned-in-river-127673294.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/01/
0 Response to "एसडीआरएफ ने निकाला नदी में डूबे किशोर का शव"
Post a Comment