Popular Posts

कटोखर में मारपीट व उपद्रव के मामले में प्राथमिकी दर्ज

कटोखर में मारपीट व उपद्रव के मामले में प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के कटोखर गांव में बुधवार को मारपीट, पथराव व उपद्रव मामले में दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में एक पक्ष ने जहां 66 लोगों को नामजद किया है। वहीं दूसरे पक्ष ने 51 लोगों को नामजद किया है। दोनों पक्षों के आवेदन में तीन सौ अज्ञात लोगों पर भी मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। मारपीट के कारण तनाव को देखते हुए पुलिस लगातार कैम्प कर रही है। उधर घटना के दूसरे दिन भी कटोखर बाजार की दुकानें बंद रहीं।

थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि गंवई सड़क पर तेज गति से बाइक चलाने से रोकने के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई उसके बाद दो समुदाय विशेष के लोग गोलबंद होकर दो स्थानों पर एक दूसरे पर रोड़ेबाजी करने लगे। जबकि एक पक्ष का कहना है कि जाति सूचक शब्दों के साथ उनको चलने से रोका गया।

वहीं दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि एक समुदाय विशेष के मुहल्ले से गुजरने के दौरान लड़कियों पर फब्तियां कसी गई। जिससे आक्रोशित होकर लोग पथराव करने लगे। हालांकि सच्चाई क्या है पुलिस इसकी गम्भीरता से तहकीकात कर रही है। वहीं नामजद लोगों की गिरफ्तारी के लिए एकमा व दाउदपुर पुलिस के सहयोग से छापेमारी की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/manjhi/news/fir-registered-in-the-case-of-assault-and-nuisance-in-kautkar-127636285.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/21/

0 Response to "कटोखर में मारपीट व उपद्रव के मामले में प्राथमिकी दर्ज"

Post a Comment