Popular Posts

दूध व्यवसायी पिता-पुत्र को बेलगाम ट्रक ने रौंदा, पिता की मौत, पुत्र घायल, ट्रक जब्त

दूध व्यवसायी पिता-पुत्र को बेलगाम ट्रक ने रौंदा, पिता की मौत, पुत्र घायल, ट्रक जब्त

दूध व्यवसाई पिता-पुत्र को एक तेज रफ्तार रहे बेलगाम ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहयोग से घायलों को सदर अस्पताल भभुआ पहुंचाया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में दोनों को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। जहां इलाज के दौरान हादसे में गंभीर रूप से घायल भभुआ थाना क्षेत्र के सिकठी गांव निवासी सच्चिदा सिंह (पिता) की मौत हो गई जबकि पुत्र आकाश कुमार पटेल का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। जहां इमरजेंसी वार्ड में भर्ती पुत्र से फर्द बयान ली।
थाना पुलिस को दिए गए फर्द बयान में मृतक सच्चिदा सिंह के पुत्र आकाश कुमार पटेल ने कहा है कि मेरे पिता दूध का व्यवसाय करते थे, बीते शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे के आसपास मैं एवं मेरे पिता सच्चिदा सिंह साइकिल पर दूध लेकर बेचने के लिए अपने घर से निकले थे।

इस दौरान रास्ते में आने के क्रम में ज्यों ही पिता-पुत्र भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर बस स्टैंड होते हुए भभुआ-मोहनिया पथ स्थित कैमूर स्तंभ के समीप पहुंचे अचानक पीछे से एक ट्रक बीआर 45जीए/ 4302 का चालक तेज रफ्तार एवं लापरवाही से ट्रक चलाते हुए आया और साइकिल से रहे पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। इस हादसे में मेरे पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि इस घटना में मुझे भी चोटें आई है।
हादसे के बाद चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर भाग गया
सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाजरत पुत्र आकाश कुमार पटेल ने कि हादसे के बाद घबराया चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर भाग गया। इस बीच में घायल अवस्था में स्थानीय लोगों के सहयोग से ई-रिक्शा पर लादकर घायल पिता को आनन-फानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। जहां उपचार के दौरान पिता की मौत हो गई।

30 सालों से दूध कारोबार से परिवार का कर रहे थे जीविकोपार्जन
हादसे में दूध व्यवसाय की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली कोहराम मच गया। उधर, ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया है कि सच्चिदा सिंह पिछले 30 सालों से दूध का कारोबार कर परिवार का भरण पोषण करते आ रहे थे। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक वे अपने पीछे पत्नी व तीन बेटों को छोड़ गए हैं। उनके तीन बेटों में बड़ा पुत्र आकाश पटेल बी फार्मा की पढ़ाई मध्य प्रदेश के भोपाल में कर रहा है।

सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच ट्रक जब्त की
इधर, इस घटना के बाद सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेते हुए सदर थाना भभुआ ले आई। ट्रक चालक की गिरफ्तारी की कार्रवाई में थाना पुलिस जुटी हुई है। इस बाबत सदर थाना इंस्पेक्टर रामानंद मंडल ने कहा है कि भभुआ-मोहनिया पथ पर कैमूर स्तंभ के आसपास एक ट्रक चालक की लापरवाही से एक दूध व्यवसायी की मौत हो गई है जबकि मृतक का पुत्र घायल हुआ है। पुलिस कार्रवाई करते हुए ट्रक को घटनास्थल से जब्त कर ली है। ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर ली है। चालक की गिरफ्तारी की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Belgaum truck thrashed father and son of milk businessman, father dies, son injured, truck seized


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bhabhua/news/belgaum-truck-thrashed-father-and-son-of-milk-businessman-father-dies-son-injured-truck-seized-127664866.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/29/6_1598719884.jpg

0 Response to "दूध व्यवसायी पिता-पुत्र को बेलगाम ट्रक ने रौंदा, पिता की मौत, पुत्र घायल, ट्रक जब्त"

Post a Comment