चोरौत में पहली बार कोरोना पॉजिटिव मरीज की हुई मौत
प्रखंड क्षेत्र में पहली बार कोरोना संक्रमण के कारण रविवार को एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान चोरौत प्रखंड क्षेत्र की चोरौत उत्तरी पंचायत के वार्ड एक निवासी 60 वर्षीय भवानन्द पाठक के रूप में की गई है। इसकी पुष्टि पीएचसी प्रभारी चिकित्सक पदाधिकारी डॉ. शंभू प्रसाद महतो ने की है। चिकित्सक पदाधिकारी डॉ. श्री महतो ने बताया कि मौत होने की सूचना मिलने पर मेडिकल टीम को जांच करने के लिए भेजा गया है। इस दौरान मेडिकल टीम की ओर से रैंपिड एंटीजेन टेस्ट के माध्यम से मृतक का दो बार जांच की गई। जिसकी रिपोर्ट दोनों बार भी पॉजिटिव आयी है। वहीं मृतक की पत्नी को जांच करने पर उसकी रिपोर्ट निगेटिव आयी है। इसके बाद मृतक के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए परिजनों को पांच पीपीई किट उपलब्ध कराई गई। ताकि अंतिम संस्कार के दौरान किसी भी व्यक्ति को संक्रमण का खतरा न हो। प्रखंड क्षेत्र में अब तक 80 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके जिले में 803 केस एक्टिव हैं।
बाजपट्टी में तीन लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
बाजपट्टी | प्रखंड के शहीद रामफल मंडल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को रैंपिड एंटीजेन टेस्ट के माध्यम से 25 लोगों की जांच की गयी। इसमें तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। शेष अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सक पदाधिकारी डॉ. केके झा ने देते हुए बताया कि तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसके बाद दवा की किट देकर होम आइसोलेट कर दिया गया है।
जिले में 104 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले
सीतामढ़ी | रविवार को जिले में 104 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इस प्रकार जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1378 हो गयी है। डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने कहा कि ये सभी मरीज कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क सूची, कंटेन्टमेंट जोन में हो रही जांच एवं पीएचसी स्तर में की जा रही जांच से मिले हैं। इनसभी मरीजों को इलाज के लिए कोविड हेल्थ केयर सेंटर के साथ-साथ होम आइसोलेट कर दिया गया है।
चार दिन पहले कराई गई थी जांच, रिपोर्ट आई पॉजिटिव
मृतक का चचेरा भाई बुद्धिनाथद पाठक ने बताया कि विगत एक सप्ताह पूर्व से उसके भाई को सर्दी एवं बुखार की शिकायत थी। परिजनों को शंका होने पर चार दिन पूर्व उसके भाई को जांच कराने के लिए पीएचसी लाया। यहां जांच करने के बाद उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव अायी थी। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने उसे दवा किट, मास्क, सेनेटाइजर एवं साबुन देकर होम आइसोलेट कर दिया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/choraut/news/corona-positive-patient-died-for-the-first-time-in-chorout-127603258.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/10/
0 Response to "चोरौत में पहली बार कोरोना पॉजिटिव मरीज की हुई मौत"
Post a Comment