नगर निगम क्षेत्र के उमानगर में सड़क काटकर टेम्परेरी नाला बनाने की स्थानीय लोग कर रहे थे मांग
नगर निगम क्षेत्र के उमानगर में सड़क काटकर टेम्परेरी नाला बनाने के बाद दुबारा सड़क निर्माण के लिए मुहल्लावासियों ने चंदवा मोड़ के समीप टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया। प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने लगभग 6 घंटे तक सड़क जाम रखा। मौके पर मेयर पहुंचकर छोटी पुलिया का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए और सड़क जाम समाप्त किये।
मुहल्लावासियों का आरोप है कि जिला प्रशासन और नगर निगम ने बरसात का पानी निकालने के लिए सड़क काटकर टेंपरेरी नाला बनाया गया। इसके बाद मोहल्ला में आने जाने के लिए कोई भी रास्ता नहीं बनाया गया है। जिससे रोगी को अस्पताल ले जाने में काफी परेशानी होती है। आक्रोशित लोगों ने रविवार की सुबह सड़क पर टायर जलाकर जाम कर दिया।
उमा नगर निवासी अखिलेश तिवारी ने कहा कि सड़क काटकर पानी निकाला गया। इसके बाद सड़क नहीं बनाया। मौके पर मुन्ना मिश्र, संजय कुमार, सोनू कुमार, रमेश कुमार, बीरबल कुमार, सुनील सिंह व अन्य लोग शामिल थे। इधर, मेयर रूबी तिवारी ने कहा कि जाम की सूचना मिलने पर नाला के ऊपर टेंपरेरी पुलिया बना दिया गया है। पानी निकलने के बाद पुल और सड़क दोनों बना दिया जाएगा। ताकि लोगों को परेशानी ना हो सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/ara/news/local-people-were-demanding-to-construct-a-temperary-drain-by-cutting-the-road-in-umanagar-in-the-municipal-area-127622691.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/17/86_1597620008.jpg
0 Response to "नगर निगम क्षेत्र के उमानगर में सड़क काटकर टेम्परेरी नाला बनाने की स्थानीय लोग कर रहे थे मांग"
Post a Comment