Popular Posts

मायागंज में प्लाज्मा थैरेपी के लिए जरूरी सामान खरीदेंगेे पांच डॉक्टरों की बनी टीम

मायागंज में प्लाज्मा थैरेपी के लिए जरूरी सामान खरीदेंगेे पांच डॉक्टरों की बनी टीम

मायागंज अस्पताल में कोरोना मरीजों के इलाज को बेहतर बनाने के लिए डीएम प्रणव कुमार ने रविवार को मेडिकल काॅलेज में बैठक की। उन्हाेंने प्लाज्मा थैरेपी चालू करने के निर्देश दिए। प्रिंसिपल डाॅ. हेमंत कुमार ने 5 डॉक्टरों की कमेटी बना दी। नोडल पदाधिकारी डॉ. हेमशंकर शर्मा के साथ काम करने के लिए रात नौ बजे डॉ. ओबेद अली, डॉ. पीबी मिश्रा, डॉ. महेश कुमार और डॉ. बीके जायसवाल को सहायक नोडल प्रभारी बनाया। करीब दो घंटे की बैठक में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने की रणनीति बनी। बैठक के बाद प्रिंसिपल डॉ. सिन्हा ने मेडिसिन एचओडी डॉ. विनय कुमार की अध्यक्षता में 5 डॉक्टरों की कमेटी बनाई। कमेटी आईसीएमआर की गाइडलाइन की स्टडी के बाद तय करेगी कि प्लाजमा थैरेपी में किस सामान की जरूरत होगी। इसमें नोडल पदाधिकारी डॉ. हेमशंकर शर्मा, डॉ. रेखा झा, डॉ. सत्येंद्र कुमार, सर्जरी एचओडी डॉ. मृत्युंजय कुमार व मेडिसिन से डॉ. पीबी मिश्रा को शामिल किया। बैठक में आईएएस अफसर दीपक मिश्रा, आईपीएस अफसर भारत सोनी, प्रभारी अधीक्षक डॉ. कुमार गौरव, शिशु विभाग के एचओडी डॉ. केके सिन्हा, डॉ. आरके चौधरी व अन्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मेडिकल कॉलेज में बैठक करते डीएम प्रणव कुमार व सभी डॉक्टर्स।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/a-team-of-five-doctors-will-buy-the-necessary-items-for-plasma-therapy-in-mayaganj-127579505.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/03/2_1596406942.jpg

0 Response to "मायागंज में प्लाज्मा थैरेपी के लिए जरूरी सामान खरीदेंगेे पांच डॉक्टरों की बनी टीम"

Post a Comment