Popular Posts

ब्रह्मपुर में बीच सड़क पर गर्दन रेतकर पत्नी की कर दी हत्या, फिर थाने पहुंचकर पति बोला; बेवफा थी

ब्रह्मपुर में बीच सड़क पर गर्दन रेतकर पत्नी की कर दी हत्या, फिर थाने पहुंचकर पति बोला; बेवफा थी

एक दरिंदे पति ने अपने पत्नी की बेवफाई के कारण उसकी जान ले ली। उसने लोहे के धारदार कत्ते से उसकी गर्दन रेत डाली। वो भी सरे बाजार। घटना जिले के ब्रह्मपुर बाजार में एक मॉल के समीप हुई। शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे हत्या की इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया। पति के सर पर खून कुछ इस कदर हावी था कि उसके चेहरे पर जरा सी शिकन भी नहीं थी। हत्या के बाद ब्रह्मपुर बाजार में सनसनी फैल गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। आसपास के दुकानदार व व्यवसायियों के साथ दुकान के स्टाफ आदि ने हिम्मत कर हत्यारे को रोकने की कोशिश की। लेकिन, पत्नी की खून का प्यासा पति लोगों की नहीं सुन रहा था। जो भी जबरदस्ती बीच-बचाव करने के लिए आ रहा था। वह उसे भी मार डालने की कोशिश करता। डर के मारे लोग इधर-उधर भागने लगे।

थाने में जाकर खुद ही कर दिया समर्पण
भीड़ ने हिम्मत जुटा कर उसे खदेड़ना शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी। हत्यारा भागता हुआ थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना जिले में संभवतः पहली बार हुई है जब किसी हत्यारे ने अपनी ही पत्नी की गर्दन काट दी हो और विभत्स हत्या को अंजाम देकर खुद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया हो। हत्या का कारण पत्नी का किसी और पुरुष के साथ अवैध संबंध होना तथा पहले पति से हुई बच्ची को पति के पास छोड़कर किसी और पुरुष के साथ रहना बताया जा रहा है।
पांच-छह दिन पहले जेल से छुटा था अलगू
बक्सर एसपी उपेंद्र वर्मा बताते हैं कि अलगू का अपनी पत्नी से तीन वर्षों से विवाद चल रहा था। दोनों ने कोर्ट में अर्जी दे रखी थी। पति का कहना है कि उसकी पत्नी जब उसके साथ नहीं रहती है तो वह उसे हर्जाना नहीं देगा। जबकि उसकी पत्नी को यह मंजूर नहीं था। इसी को लेकर दोनों में पूर्व में मारपीट भी हुई थी। जिसमें अलगू को जेल भी भेजा गया था।

इश्क किया था, बेवफाई बर्दाश्त नहीं हुई: आरोपी
आरोपी अलगू ने भास्कर संवाददाता को बताया कि चांदनी बहुत खूबसूरत थी। उससे इश्क करता था। शादी भी की थी। मैं बेपनाह मोहब्बत करता था। जो कहती वह करने के लिए तैयार रहता था। नहीं चाहता था कि वह नौकरी करे। लेकिन जब जिद करने लगी तो नौकरी भी करने दिया। बारह वर्षों से कोई परेशानी न थी। नौ वर्षीय एक बच्ची भी है। चांदनी उस बच्ची को भी साथ रखने के लिए तैयार नहीं थी। वह किसी अन्य पुरुष के साथ मॉल में काम भी करती थी। उसी के साथ रहती भी थी। उसका चरित्र संदेह जनक मालूम होता था। बाजार में लोग मेरा मजाक बनाते थे। जिसके कारण उसकी हत्या बाजार में ही सबके सामने की। इसका कोई अफसोस नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Wife killed by beating her neck on the middle road in Brahmapur, then reached the police station and spoke to her husband; Was unfaithful


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/buxar/news/wife-killed-by-beating-her-neck-on-the-middle-road-in-brahmapur-then-reached-the-police-station-and-spoke-to-her-husband-was-unfaithful-127596299.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/08/orig_79_1596835362.jpg

0 Response to "ब्रह्मपुर में बीच सड़क पर गर्दन रेतकर पत्नी की कर दी हत्या, फिर थाने पहुंचकर पति बोला; बेवफा थी"

Post a Comment