फुलवारी में इंजीनियर की नाैकरानी ने पंखे से लटक कर की खुदकुशी
फुलवारीशरीफ की बिड़ला काॅलाेनी में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर शिवाशंकर पांडेय की नाैकरानी नेहा कुमारी ने खुदकुशी कर ली। मनेर के नरहना, गाेपालपुर की रहने वाली 20 साल की नेहा किसी पवन से प्रेम करती थी। रविवार काे इंजीनियर और उनकी पत्नी टाइल्स लाने सगुना माेड़ गए थे। नेहा घर में अकेली थी। दाेनाें लाैटे ताे घर का मेन गेट बंद था। बरामदे में जाकर गेट काे जाेर से धक्का दिया ताे खुल गया।
शिवाशंकर ने बताया कि अंदर गए ताे नेहा पंखे से लटक रही थी। उसने दुपट्टा से फंदा बनाया था। सूचना मिलने पर माैके पर पुलिस पहुंची। थानेदार रफीकुर रहमान ने बताया कि माैके से डायरी के तीन पेज में लिखा सुसाइड नाेट और उसका स्मार्ट फाेन बरामद किया गया। एक पेज में खून से लिखा था, पवन-नेहा। बकाैल थानेदार इससे पता लगता है कि उसने प्रेम प्रसंग में खुदकुशी की है। उसके माेबाइल से पता चलेगा कि पवन काैन है?
सुसाइड नाेट मिला
सुसाइड नाेट के एक पेज में उसने खून से पवन-नेहा लिखा था। दूसरे पेज में लिखा-अरे किसी लड़की की इज्जत काे नीलाम ताे मत कराे, अगर वह तुमसे मुहब्बत कर बैठी है ताे उसे बदनाम ताे मत कराे। तीसरे पेज में लिखा-अंटी जी की कुछ गलती नहीं। अंकल जी की कुछ गलती नहीं। मां जी की कुछ गलती नहीं। पापा जी की कुछ गलती नहीं। नेहा जीना नहीं चाहती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/fulwarishrif/news/in-phulwari-engineers-suicide-caused-suicide-by-hanging-from-fan-127670320.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/31/
0 Response to "फुलवारी में इंजीनियर की नाैकरानी ने पंखे से लटक कर की खुदकुशी"
Post a Comment