Popular Posts

डिग्री कॉलेज बगहा में आयोजित हुआ वेबिनार

डिग्री कॉलेज बगहा में आयोजित हुआ वेबिनार

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बगहा की ओर से गांधी शिक्षा दर्शन व नई शिक्षा नीति पर वेबीनार आयोजित किया गया। वेबीनार में बोलते हुए तिलका मांझी विश्व विद्यालय भागलपुर के प्रो परमानंद ने कहा कि नवीन शिक्षा नीति में गांधी शिक्षा दर्शन के अनुरूप व्यवस्था करने का प्रावधान तो किया गया है, लेकिन गांधी के दृष्टिकोण को पूरा कर पाने में यह नीति असमर्थ लगती है। जहां तक प्राथमिक शिक्षा में मातृ भाषा की बात है तो यह गांधी दर्शन की ही देन है। गांधी शिक्षा दर्शन में सबसे पहले बच्चों में मातृभाषा के विकास के प्रयास होने की बात कही गई है। उसके बाद बच्चों में कर्मठता के विकास से स्वावलंबन का गुण विकसित होता है। इसलिए गांधी जी ने शिक्षा व्यवस्था को करते-करते सीखो की संकल्पना विकसित की थी। विषय प्रवेश कराते हुए महाविद्यालय के प्रो अजय कुमार ने नई शिक्षा नीति में गांधी दर्शन को अपनाने पर बल दिया।
नई शिक्षा नीति में शोध प्रावधान सराहनीय : विशिष्ट अतिथि काशी विद्यापीठ बनारस के डॉ राजीव कुमार ने 34 वर्षों के बाद आयी नई शिक्षा नीति में शोध के लिए शामिल किए गए प्रावधानों को सही बताया। वहीं ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के प्रो राम भरत ठाकुर ने नई शिक्षा नीति में स्कूली शिक्षा से ही वोकेशनल पाठ्यक्रम शुरू करने को समय के अनुरूप बताया। स्नातक में पढ़ाई छोड़ने पर डिप्लोमा व सर्टिफिकेट देने के प्रावधानों की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ रविंद्र कुमार चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि गांधी शिक्षा को मानव थे। गांधी शिक्षा दर्शन में शिक्षा से मानव के निर्माण को प्रथम उद्देश्य के रूप में रखा गया था। इस दौरान डॉ रुपेश सिंह,डॉ विकास रंजन,डॉ आदिल अजीज,दीपक पांडेय आदि ने भी अपने विचार रखे।कार्यक्रम संचालन डॉ संदीप कुमार ने की। धन्यवाद ज्ञापन डॉ राजेंद्र तिवारी ने किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/webinar-organized-in-degree-college-bagaha-127623659.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/17/

0 Response to "डिग्री कॉलेज बगहा में आयोजित हुआ वेबिनार"

Post a Comment