बगहा किसान सलाहकार संघ ने काला बिल्ला लगाकर जताई नाराजगी
विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड बगहा एक व दो के किसान सलाहकार संघ ने विरोध जताया। सोमवार को बगहा 2 कृषि कार्यालय के सामने किसान सलाहकारों ने काला बिल्ला लगा सरकार के उदासीन रवैया के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही मांगों को लेकर एक ज्ञापन वरीय पदाधिकारियों को भी दिया। बगहा दो किसान सलाहकार संघ के प्रखंड अध्यक्ष जय कुमार सिंह ने बताया कि एक तरफ सरकार उन्हें गैर तकनीकी कर्मी मानती है। वहीं, ऐप के माध्यम से हर खेत को जल सर्वे कार्य के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
जो कहीं से भी उचित नहीं है। विगत 10 वर्षों से किसान सलाहकारों को सरकार सिर्फ ठगने का काम कर रही है। सरकार ने उनकी मांगों पर विचार नहीं करती है एवं उनकी सेवा शर्तों को स्थाई नहीं करती है तो इसको लेकर आगामी दिनों में किसान सलाहकार संघ चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर किसान सलाहकार जय कुमार सिंह, मनोज सिंह, वेद पाठक, मनोज पांडे, शशिशंकर, जीवेंद्र कुमार, अवधेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bagha/news/bagaha-farmers-advisory-association-expressed-its-displeasure-over-the-black-badge-127623636.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/17/17bettiah-01_1597681231.jpg
0 Response to "बगहा किसान सलाहकार संघ ने काला बिल्ला लगाकर जताई नाराजगी"
Post a Comment