थानाध्यक्ष पर लगाया पक्षपात करने का आरोप, एसपी काे सौंपा आवेदन
देव थाना क्षेत्र के पसिया भंडारी गांव के ग्रामीणों ने देव थानाध्यक्ष पर कानून का उल्लंघन व पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए एसपी को आवेदन सौंपा है। ग्रामीण सुभाष कुमार, रामपुकार पासवान, कृष्णा पासवान, लालमुनी पासवान समेत अन्य ने आवेदन के माध्यम से एसपी को अवगत कराया है कि देव थानाध्यक्ष साकेत सौरभ दुर्भावना से ग्रसित हैं।
वे अनुसूचित जाति के लोगों को टारगेट कर अत्याचार करते हैं। तीन अनुसूचित जाति के लड़कों के साथ मारपीट कर दो लड़कों को शराब के झूठा आरोप लगा फंसा दिया और जेल भेजवा दिया। वहीं एक चौकीदार का लड़का भी अपने पिता के जगह पर अनाधिकृत रूप से थाना में कार्य कर रहा है। जो थानाध्यक्ष के लिए वसूली का काम करता है।
थानाध्यक्ष द्वारा शराब कारोबारियों से पैसे लेकर छोड़ दिया जाता है। जबकि उसके जगह पर निर्दोष लोगों को फंसा दिया जाता है। इसके साथ-साथ कई गमगीन आरोप ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष पर लगाया है। वहीं इस मामले में उचित कार्रवाई करने के लिए एसपी से आग्रह किया है। इस मामले में देव थानाध्यक्ष साकेत सौरभ ने बताया कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। मैं किसी को क्यों फंसाना चाहुंगा। अगर कोई गलत काम करेगा तो उसपर कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/aurangabad/news/police-station-accused-of-being-biased-application-submitted-to-sp-127612780.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/13/82_1597276170.jpg
0 Response to "थानाध्यक्ष पर लगाया पक्षपात करने का आरोप, एसपी काे सौंपा आवेदन"
Post a Comment