चंवर के पानी में डूबने से युवक की मौत हुई
08 August, 2020
Comment
चनपटिया प्रखण्ड के महनाकुली पंचायत के झखरा गांव में शनिवार की दोपहर पानी से भरे चंवर में डूबकर एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर ग्रामीणों ने काफी खोजबीन कर शव को चंवर से निकाला व स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया। मृत युवक की पहचान महनाकुली पंचायत के झखरा वार्ड नं 7 निवासी विक्रमा साह का पुत्र संदीप कुमार है।संदीप गाँव के बगल में ही एक चँवर किनारे घास काट रहा था। तभी गड्ढ़े का अनुमान नहीं मिलने के कारण पैर फिसल जाने से गहरे पानी मे डूबकर उसकी मौत हो गयी। मृतक अपने माँ बाप के तीन औलादों में दूसरे नम्बर पर था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/chanpatia/news/youth-died-due-to-drowning-in-the-water-of-chanwar-127597754.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/08/
0 Response to "चंवर के पानी में डूबने से युवक की मौत हुई"
Post a Comment