घर में सोई महिला की गोली मार हत्या, केस
श्रीनगर थाने के परमानंदपुर बाजार में स्थित विजेंद्र साह के घर में घुस कर अज्ञात लोगों ने उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रविवार देर रात करीब दो-ढाई बजे की बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हर दिन की भांति विजेंद्र साह और उनकी पत्नी सुनीता देवी अपने चार छोटे बच्चों के साथ खाना खा कर सो गए थे। देर रात अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर पत्नी के सीने में गोली मार दी। इसके बाद मौके से अपराधी फरार हो गए। मृतका के पति ने बताया कि अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर वह हड़बड़ा कर उठा, तो देखा कि बगल में सो रही पत्नी गोली लगने के कारण छटपटा रही है। आनन-फानन में उन्होंने आस-पास के लोगों को आवाज लगाकर जगाया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे। जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन मधेपुरा पहुंचने के बाद महिला की मौत हो गई।
पुलिस कर रही है मामले की जांच : थानाध्यक्ष
सोमवार की सुबह में थानाध्यक्ष अरुण कुमार, जमादार उपेंद्र राम, कपिलदेव प्रसाद सहित सशस्त्र बल के जवान घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। मृतका का पति साधारण पृष्ठभूमि का किसान है। पुलिस घटना के पीछे प्रेम- प्रसंग होने के साथ ही अन्य पहलुओं पर गंभीरता से जांच में जुट गई है। दोपहर में एसडीओपी वसी अहमद ने भी पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि मृतका के पति के फर्द बयान पर थाने में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kumarkhand/news/woman-shot-dead-in-house-murder-127623649.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/17/orig_2_1597681619.jpg
0 Response to "घर में सोई महिला की गोली मार हत्या, केस"
Post a Comment