खलासी काे बेहाेश कर ट्रक काे लेकर भाग रहा था चालक, सोनबरसा में पलटा
मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी की ओर तेज रफ्तार से भाग रहे ट्रक को जब्त करने के लिए तीन थाने के पुलिस तीन घंटे तक पीछा करती रही।
आखिरकार पुलिस को पीछा करते देख चालक ने संतुलन खो दिया और ट्रक सोनबरसा के चिलरा बाइपास मोड़ पर पलट गया।
नाकाबंदी कर रही पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं पुलिस ने ट्रक को जब्त कर ली। पुलिस चालक से पुछताछ कर रही है।
बताया गया है कि ट्रक के मालिक ने एसपी को फोन करके सूचना दी थी कि उसका चालक ट्रक लेकर भाग रहा है। ट्रक को जब्त करने के लिए डुमरा, बथनाहा व सोनबरसा थाना पुलिस जुट गई।
ट्रक को पकड़ने के लिए जगह-जगह नाकेबंदी कर दी गई थी। ट्रक में परचुन का सामान होने की बात की जा रही है।
ट्रक मालिक सुरेश कुमार स्वामी राजस्थान का है रहनेवाला
बताया गया है कि ट्रक मालिक सुरेश कुमार स्वामी राजस्थान के निवासी हैं। दिल्ली में श्री भारत गुड्स कैरियर के नाम से ट्रांसपोर्ट सिस्टम चलाते हैं।
गोहाटी के किसी व्यापारी का परचुन का सामान लेकर गोहाटी पहुंचाने के लिए ट्रक निकला था। ट्रक मालिक ने दूरभाष पर बताया कि मुजफ्फरपुर में ट्रक खराब हो गया था। वहां चालक ने खलासी
को बेहोश कर ट्रक लेकर भागा। ट्रक में लगे जीपीएस सिस्टम से ट्रैक कर वाहन मालिक ने सीतामढ़ी पुलिस को सूचना देकर ट्रक बरामद करने की गुहार लगाई।
ट्रक के नेपाल सीमा की तरफ भागने की सूचना पर सोनबरसा के चिलरा बाईपास मोड़ पर सोनबरसा थाना पुलिस नाकेबंदी कर दी थी। पुलिस का पीछा करने देख चालक ने संतुलन खो दिया और ट्रक दो दुकानों के बीच बांस के घेरे को तोड़ते हुए सड़क के नीचे पलट गया। मौके पर खड़ी पुलिस ने ट्रक का शीशा तोड़कर चालक को निकाला अौर उसे हिरासत
में लेकर पूछताछ के लिए पुलिस थाना ले आई।
पेट्रोल पंप के निकट चकमा देकर भागा ट्रक चालक
मुजफ्फरपुर से निकली ट्रक बीएल जीसी 5153 तेज रफ्तार में सीतामढ़ी की ओर आने की सूचना पर पहले डुमरा थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद बाजितपुर से ही पीछा करना शुरू किया। लेकिन, ट्रक पकड़ से बाहर हो गया। यह ट्रक एनएच 77 टू लेने होते हुए बथनाहा पहंुचा
जहां पुलिस ने जगह जगह नाकेबंदी कर दी थी। बथनाहा थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने योगिवाना पेट्रोल पंप के समीप घेराबंदी किया। जहां चालक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। योगिवाना में चौकीदार पप्पु कुमार चलते ट्रक पर डंडा मारकर चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहा। यहां भी चालक का संतुलन गड़बड़ाया, लेकिन पेट्रोल पंप के समीप खड़े लोग बाल-बाल बच गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/the-driver-was-running-away-with-the-truck-after-the-khalasi-was-raped-overturned-in-sonbarsa-127670259.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/31/41_1598832302.jpg
0 Response to "खलासी काे बेहाेश कर ट्रक काे लेकर भाग रहा था चालक, सोनबरसा में पलटा"
Post a Comment