Popular Posts

पूर्व मुखिया के निधन पर कई नेताओं ने जताया शोक

पूर्व मुखिया के निधन पर कई नेताओं ने जताया शोक

प्रखंड क्षेत्र के कोचहासा पंचायत के पूर्व मुखिया शीला देवी का निधन हो गया। पूर्व मुखिया पिछले कई वर्षों से बीमारी से जूझ रही थीं। निधन पर रालोसपा नेता पप्पू वर्मा, जदयू नेता रामरतन कुशवाहा, नवीन कुमार, शारदानंद सिंह, मयंक कुमार, अभिन्न कुशवाहा, पैक्स अध्यक्ष सुबोध कुमार, अभय कुशवाहा समेत अन्य लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

रालोसपा ने बूथवार समीक्षा कर बनाई चुनावी रणनीति

पचरूखिया शिव मंदिर परिसर में रालोसपा ने गोह के बूथवार समीक्षा किया। पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश यादव व गोह विधानसभा प्रभारी कामता प्रसाद कुशवाहा की उपस्थिति में प्रखंड अध्यक्ष श्रीकान्त प्रसाद के अध्यक्षता में बूथवार समीक्षा की गई। गोह विधानसभा प्रभारी ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर दस सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करें।

पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष बनाए जाने से संगठन होगा मजबूत

सुनिल कुमार बिंद को अरवल जिला के पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर जिला कांग्रेस के नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सुनिल कुमार को बधाई दी है। इनके मनोनयन के लिए प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग अजय कुमार यादव के साथ ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. धनंजय शर्मा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा, सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के प्रति आभार प्रकट किया है।

साथ ही कहा है कि ऊर्जावान व्यक्ति के मनोनयन से पार्टी को मजबूती मिलेगी। बधाई देने वालों में जिला उपाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा, कोषाध्यक्ष निसार अख्तर अंसारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, प्रवक्ता मो. जावेद अख्तर, प्रो. मदन यादव, योगेन्द्र शर्मा, अजय सोनी, इस्लाम अंसारी, जयजीत कुमार, गुलाम मुस्तफ़ा आदि लोग शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/many-leaders-expressed-grief-over-the-demise-of-the-former-chief-127619414.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/15/

0 Response to "पूर्व मुखिया के निधन पर कई नेताओं ने जताया शोक"

Post a Comment