कदमकुआं के दिव्यांग सीए से शादी रचाने गुजरात के हीरा काराेबारी की बेटी पटना पहुंची, पुलिस ने मंदिर में पकड़ा
गुजरात के अंकलेश्वर के रहने वाले हीरा काराेबारी की बेटी और कदमकुआं के लाेहानीपुर की दास लेन के रहने वाले दोनाें पैर से दिव्यांग चार्टर्ड एकाउंटेंट आकाश के बीच फेसबुक पर दोस्ती हुई। इसके बाद प्यार हुआ और दाेनाें ने शादी करने का फैसला किया। काेराेबारी की बेटी शादी करने के लिए 27 अगस्त काे घर से फरार हाे गई और फ्लाइट से पटना पहुंचने के बाद आकाश के घर पहुंच गई।
तीन दिन तक दाेनाें साथ रहे। रविवार काे दाेनाें गांधी मैदान थाना इलाके के रामगुलाम चाैक के पास स्थित धर्मशाला मंदिर में शादी रचाने पहुंचे। इसी दौरान गुजरात पुलिस और कदमकुआं थाना पुलिस वहां पहुंच गई। दाेनाें काे पकड़ लिया गया। लड़की अपने काे बालिग कहती है। गुजरात पुलिस के साथ लड़की के परिजन भी आए थे।
दाेनाें काे कदमकुआं थाने ले जाया। इसके बाद दाेनाें काे रात में ही विमान से लेकर गुजरात पुलिस चली गई। कदमकुआं के थानेदार निशिकांत निशि ने बताया कि अंकलेश्वर के स्थानीय थाने में आकाश पर लड़की काे भगाने का केस दर्ज हुआ था। आकाश के पिता की शृंगार की दुकान है।
माेबाइल लाेकेशन से पुलिस पहुंची
काेराेबारी की बेटी के भागने के बाद माेबाइल एक-दाे दिन बंद था। पुलिस ने लड़की के माेबाइल व फेसबुक काे खंगालना शुरू किया तब पता चला कि आकाश से उसकी बराबर बात हाे रही थी। फिर गुजरात पुलिस काे लड़की के माेबाइल का आखिरी लाेकेशन लाेहानीपुर मिला। वहां की पुलिस ने एसएसपी से संपर्क किया। फिर गुजरात पुलिस लड़की के परिजन के साथ विमान से पटना पहुंची। कदमकुआं पुलिस व गुजरात पुलिस लाेहानीपुर के दास लेन गई वहां पता चला कि दाेनाें शादी रचाने मंदिर गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/gujarats-heera-carabaris-daughter-married-to-kadwakuans-divyang-ca-reached-patna-police-caught-in-temple-127669958.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/31/69_1598828742.jpg
0 Response to "कदमकुआं के दिव्यांग सीए से शादी रचाने गुजरात के हीरा काराेबारी की बेटी पटना पहुंची, पुलिस ने मंदिर में पकड़ा"
Post a Comment