Popular Posts

जिले में मिले 52 नए कोरोना संक्रमित

जिले में मिले 52 नए कोरोना संक्रमित

जिले में शनिवार को 52 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी समेत अन्य शामिल हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 766 हो गई। दूसरी ओर, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान अबतक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को भी अररिया जिले के रानीगंज के जगता की 65 साल की महिला की कोरोना से मौत हो गई। मृतका खरसाहि पंचायत की रहने वाली थी। महिला को 26 जुलाई को ही तेज बुखार व सांस लेने में तकलीफ थी। उसे 27 जुलाई को मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज में अररिया जिले के अबतक तीन संक्रमितों की मौत हो चुकी है, जबकि कटिहार के दो मरीजों की मौत हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/52-new-corona-infected-in-the-district-127573982.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/01/

0 Response to "जिले में मिले 52 नए कोरोना संक्रमित"

Post a Comment