Popular Posts

वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के 43 पदों पर होगी बहाली, महिलाओं के लिए 35 फीसदी आरक्षण

वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के 43 पदों पर होगी बहाली, महिलाओं के लिए 35 फीसदी आरक्षण

राज्य सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत वनों के क्षेत्र पदाधिकारी (रेंज ऑफिसर ऑफ फॉरेस्ट) के 43 पदों पर बहाली होगी। इसके लिए बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन लेगा। इस बहाली में 35 प्रतिशत पद महिलाओं और 2 प्रतिशत पद स्वतंत्रता सेनानी के पोता-पोती, नाती-नतिनी के लिए आरक्षित हैं। वेतनमान 35400 से 112400 है।
इस बहाली के लिए लिखित परीक्षा होगी, जिसमें दो बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र होंगे। पहला पेपर 100 अंकों का सामान्य हिंदी का 1 घंटे का होगा, जिसमें 50 सवाल होंगे। न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। हर गलत उत्तर के लिए 0.2 अंक काटा जाएगा। दूसरा पेपर सामान्य अध्ययन का 300 अंकाें का होगा।

इसमें 100 प्रश्न रहेंगे, परीक्षा अवधि 2 घंटे की होगी। हर गलत उत्तर के लिए 0.3 अंक काटा जाएगा। साक्षात्कार 60 अंकों का होगा। साक्षात्कार के लिए आमंत्रित अभ्यर्थियों की शारीरिक समर्थता परीक्षा भी हाेगी। विवाहित महिलाएं जो शारीरिक समर्थता परीक्षण के समय चिकित्सीय परीक्षण में गर्भवती पाई जाएंगी उन्हें अयोग्य घोषित किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता : पशुपालन एवं पशु रोग विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूगर्भ विज्ञान, गणित, भौतिकी शास्त्र, सांख्यिकी एवं जंतु विज्ञान विषयों में स्नातक की डिग्री अथवा कृषि स्नातक, वानिकी स्नातक अथवा किसी भी ट्रेड में अभियंत्रण या बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन में मान्यता प्राप्त विवि या समकक्ष से स्नातक की डिग्री हो। शैक्षणिक योग्यता की कटऑफ डेट 1 अगस्त 2020 है।
उम्र सीमा: अनारक्षित कोटि एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 42 वर्ष। पिछड़ा एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 45 वर्ष। अनारक्षित कोटि एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 45 वर्ष। एससी एवं एसटी के पुरुषों एवं महिलाओं के लिए न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 47 वर्ष।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
43 posts of Forest Officer will be restored, 35% reservation for women


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/43-posts-of-forest-officer-will-be-restored-35-reservation-for-women-127606700.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/11/bihar-gov_1597102720.jpg

0 Response to "वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के 43 पदों पर होगी बहाली, महिलाओं के लिए 35 फीसदी आरक्षण"

Post a Comment