Popular Posts

प्रखंडों में थम रही है कोरोना की रफ्तार कोर्ट के 42 कर्मियों की रिपोर्ट आई निगेटिव

प्रखंडों में थम रही है कोरोना की रफ्तार कोर्ट के 42 कर्मियों की रिपोर्ट आई निगेटिव

सिविल कोर्ट के 42 कर्मियों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है जब कि तीन कर्मियों के जांच रिपोर्ट अमान्य हो गया है। जानकारी के अनुसार कोर्ट में 31 जुलाई को 125 कर्मियों का सैम्पल लिया गया था। जिसमें 18 कोर्ट कर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी ।125 कर्मियों में से अब तक कुल 63 लोगों की जांच रिपोर्ट आई है जिसमें अधिकांश लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी भी 62 कर्मियों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

कोंच : 114 लोगों की जांच में एक पॉजिटिव मरीज मिला
प्रखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक और बाहर से आई टीम के द्वारा बहादुरपुर गांव में मंगलवार को 114 ग्रामीणों का कोरोना टेस्ट कराया गया। जिसमें सिर्फ एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि शेष 113 लोग निगेटिव मिले।

वजीरगंज : एंटीजन कीट से जांच में एक युवक पॉजिटिव

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रैपिड एंटीजन कीट के माध्यम से 23 लोगों की जांच हुई जिसमें एक युवक पॉजिटिव मिला। प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक शैयद नैयर आजम ने बताया कि यहां प्रतिदिन 50 लोगों की एंटीजन कीट से जांच हो रही है।

डोभी : 50 लोगों की जांच में एक भी संक्रमित नहीं

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को एंटीजन किट से 50 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ जिसमें एक भी पॉजिटिव नहीं मिले। पीएचसी प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ भारती ने बताया कि मंगलवार को कुल 50 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की गई। एक भी संक्रमित नहीं मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

टनकुप्पा : युवक मिला पॉजिटिव

प्रखंड में मंगलवार को कुल 169 लोगों की कोरोना जांच हुई। एंटीजन किट के द्वारा 95 लोगों की जांच हुई जिसमें ढ़ीबर बाजार का एक 20 वर्षीय युवक पांजिटिव मिला है। अन्य 74 लोगों का आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया गया। डॉ. भीपी त्रिपाठी व हेल्थ प्रबंधक मो. मुमताजुल हसन ने ये जानकारी दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/gaya/news/coronas-speed-is-halting-in-the-blocks-42-court-reports-of-negative-report-came-negative-127586310.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/05/

0 Response to "प्रखंडों में थम रही है कोरोना की रफ्तार कोर्ट के 42 कर्मियों की रिपोर्ट आई निगेटिव"

Post a Comment