बिहार में 3934 नए पॉजिटिव, 14 जिलों में मिले 100 से अधिक कोरोना मरीज, कुल 79720 पाॅजिटिव
बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में 75628 कोरोना सैंपल की जांच की गई, जिसमें 3934 नए संक्रमित मिले हैं। पिछले तीन दिन से लगातार साढ़े तीन हजार से अधिक संक्रमित मिल रहे हैं।
शनिवार को भी रिकॉर्ड 3992 नए संक्रमित मिले थे। राज्य में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़कर 79720 हो गई है। हालांकि पिछले 24 घंटे 2642 संक्रमित कोरोना को परास्त करने में रहे सफल, कुल स्वस्थ होने वाले संक्रमित की संख्या बढ़कर 51315 हो गई है। इस दौरान 10 संक्रमितों की मौत भी हुई है। गाैरतलब है कि राज्य में जब से जांच की संख्या बढ़ी है उस समय से संक्रमितों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है।
पटना में सर्वाधिक 461 नए मरीज मिले
राज्य के 14 जिलों में एक सौ से अधिक संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसमें पटना में सर्वाधिक 461 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि बेगूसराय में 244, भोजपुर में 109, पूर्वी चंपारण में 162, गोपालगंज में 115, कटिहार में 177, मुजफ्फरपुर में 128, नालंदा में 103, रोहतास में 131, सहरसा में 108, समस्तीपुर में 146, सारण में 160, वैशाली में 132 और पश्चिमी चंपारण में108 नए संक्रमित मिले। वहीं,अररिया में 94, अरवल में 27, बांका में 41, भागलपुर में 97, बक्सर में 65, दरभंगा में 59, गया में 83, जमुई में 55, जहानाबाद में 32, कैमूर में 45, खगड़िया में 25, किशनगंज में 49, लखीसराय में 52, मधेपुरा में 48, मधुबनी में 89, मुंगेर में 93, नवादा में 18, पूर्णिया में 76, शेखपुरा में 70, शिवहर में 21, सीतामढ़ी में 36, सीवान में 51 और सुपौल में 47 नए संक्रमितों की पहचान की गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/3934-new-positives-in-bihar-more-than-100-corona-patients-found-in-14-districts-total-79720-positive-127603216.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/10/_1597013511.jpg
0 Response to "बिहार में 3934 नए पॉजिटिव, 14 जिलों में मिले 100 से अधिक कोरोना मरीज, कुल 79720 पाॅजिटिव"
Post a Comment