25 अगस्त को जारी होगा एडमिट कार्ड, रद्द एसटीईटी 9 से 21 सितंबर तक
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2019 की पुनर्परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। एसटीईटी की पुनर्परीक्षा 9 से 21 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी। पुनर्परीक्षा ऑनलाइन होगी। परीक्षा 9, 10, 11, 14, 15, 16, 17, 18 और 21 सितंबर को 9 दिनों तक आयोजित की जाएगी। अलग-अलग विषयों की परीक्षा अलग पाली में होगी। बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा की तिथि, समय, केंद्र का नाम, परीक्षा का विषय इत्यादि जानकारी एडमिट कार्ड पर अंकित रहेगी।
एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने के दो सप्ताह पहले यानी 25 अगस्त को एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। यह परीक्षा बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड(बेल्ट्रॉन) के माध्यम से ली जायेगी। परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसकी जानकारी सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, अभ्यर्थी और उनके अभिभावकों को दी गई है। एसटीईटी 2019 इसी साल 28 जनवरी को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा ऑफलाइन हुई थी। लेकिन परीक्षा में बड़े पैमाने पर हुई धांधली के बाद बोर्ड ने परीक्षा रद्द कर दी गई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/admit-card-will-be-released-on-25-august-canceled-stet-from-9-to-21-september-127610068.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/12/orig_0521biharboard_1597187250.jpg
0 Response to "25 अगस्त को जारी होगा एडमिट कार्ड, रद्द एसटीईटी 9 से 21 सितंबर तक"
Post a Comment