1.93 लाख से अधिक बाढ़ प्रभावित परिवारों के बैंक खाते में भेजे गए 116 करोड़ रुपए
राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या में और चार लाख का इजाफा हो गया है अब 112 प्रखंडों की 1043 पंचायतों में 49.50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। अबतक बाढ़ से प्रभावित 1 लाख 93 हजार 889 परिवारों के बैंक खाते में प्रति परिवार 6000-6000 रुपए के हिसाब से 116 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जा चुके हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव एम.रामचंद्रु डू ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पूर्वी चम्पारण में 2, गोपालगंज में 11, खगड़िया में 1 और समस्तीपुर में 5 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं। इनमें 26732 लोग इस समय रह रहे हैं। वहीं 1340 कम्युनिटी किचेन में प्रतिदिन 882996 लोग भोजन कर रहे हैं। अबतक बाढ़ से 13 लोगों और 16 पशुओं की मृत्यु हुई है।
नेपाल में बारिश पर ब्रेक, नदियों के उफान में कमी
नेपाल में बारिश पर ब्रेक लगने के बाद नदियों के उफान में भी कमी आई है। शनिवार देर शाम सिर्फ गंडक के जलग्रहण क्षेत्र में तेज जबकि बागमती और परमान के जलग्रहण क्षेत्र में आंशिक बारिश हो रही थी। कोसी के जलग्रहण वाले इलाक़े में रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही थी। हालांकि इससे नदियों में उफान नहीं है। गंगा पटना में बढ़ रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/116-crore-sent-to-bank-account-of-more-than-193-lakh-flood-affected-families-127576366.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/02/orig_1_1596322513.jpg
0 Response to "1.93 लाख से अधिक बाढ़ प्रभावित परिवारों के बैंक खाते में भेजे गए 116 करोड़ रुपए"
Post a Comment