Popular Posts

प्रभारी उपाधीक्षक भी पाॅजिटिव सारण में 143 नए कोरोना संक्रमित

प्रभारी उपाधीक्षक भी पाॅजिटिव सारण में 143 नए कोरोना संक्रमित

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक के कोरोना वायरस के संक्रमण के शिकार होने के बाद प्रभारी उपाधीक्षक बनाए गए डॉ रत्नेश्वर प्रसाद सिंह भी कोरोना वायरस के संक्रमण के शिकार मंगलवार को हो गये। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण के शिकार 143 नए पॉजिटिव मरीज मंगलवार को पाए गए। इसके साथ ही जिले में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 3363 हो चुकी है। इसके अलावा करीब 18 मरीजों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण हो गई है।

अब तक जिले में कुल 56309 लोगों का सैंपल कलेक्शन पर लिया गया है। जिले में कुल 280 कंटेनमेंट जोन बनाए गए थे, जिसमें से 205 कंटेनमेंट जोन को समाप्त कर दिया गया है। वर्तमान समय में 75 कंटेनमेंट जोन सक्रिय है। जबकि जिले में 19 स्थानों को कोरोना हॉट स्पॉट जोन बनाया गया है। जिले में सबसे अधिक कोरोना वायरस के संक्रमण के शिकार मरीज दरियापुर में पाए गए हैं, जिनकी संख्या 14 है।

छपरा व सोनपुर में सबसे अधिक संक्रमित

जलालपुर, छपरा, सोनपुर में 10- 10 नए पॉजिटिव मिले हैं। पहले छपरा व सोनपुर में सबसे अधिक मरीज पाए जा रहे थे। पिछले 4 दिनों से जलालपुर व दरियापुर में पॉजिटिव की संख्या में वृद्धि हुई है। सदर अस्पताल के प्रभारी उपाध्यक्ष डॉ रत्नेश्वर प्रसाद सिंह के पॉजिटिव होने के पहले अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राम इकबाल प्रसाद पॉजिटिव थे। सीएस समेत करीब 40 चिकित्साकर्मी संक्रमण के शिकार हो गए।

187 जांच में चार मिले कोरोना पॉजिटिव

नगरा। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नगरा के टीम द्वारा मंगलवार को क्षेत्र में जांच हुआ। जिसमें चार की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। स्वास्थ्य प्रबंधक ओम प्रकाश ने बताया कि क्षेत्र व पीएचसी में जांच हुआ। जिसमें चार पॉजिटिव निकले है तथा नगरा के दो, मढ़ौरा के एक व जलालपुर के एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है।

तरैया में मिले 03 कोरोना पॉजिटिव मरीज

प्रखण्ड में मंगलवार को तीन कोरोना पॉजिटिव मिले है।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रीनाथ प्रसाद ने बताया कि गवन्द्री में तरैया मेडिकल टीम द्वारा शिविर लगाकर 191 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया गया।जिसमें गवन्द्री गांव के तीन लोगों पॉजिटिव पाये गये है।जिन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है। एक अगस्त से अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 28 है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/chhapra/news/deputy-superintendent-in-charge-also-infects-143-new-corona-in-positive-tables-127629516.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/19/

0 Response to "प्रभारी उपाधीक्षक भी पाॅजिटिव सारण में 143 नए कोरोना संक्रमित"

Post a Comment