Popular Posts

मंत्री नीरज कुमार ने पूछा- सत्तर घाट पर प्रवचन दे रहे तेजस्वी ने वीडियो दो दिन तक छुपाकर क्यों रखा

मंत्री नीरज कुमार ने पूछा- सत्तर घाट पर प्रवचन दे रहे तेजस्वी ने वीडियो दो दिन तक छुपाकर क्यों रखा

सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि सत्तर घाट पुल के मामले विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव प्रवचन दे रहे हैं। तेजस्वी ने पहले पुल के ध्वस्त होने की अफवाह उड़ाई। अब विस्फोटक रखने और शराबबंदी का उल्लंघन करने में जेल जा चुके व्यक्ति का वीडियो जारी कर सरकार पर सवाल खड़े करने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं।

तेजस्वी ने आज जो नया वीडियो जारी किया है, उसे उन्होंने 2 दिनों तक छुपाकर क्यों रखा? क्या एप्रोच रोड के ध्वस्त होने साजिश की जानकारी उनको पहले से थी? उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोविड-19 के संक्रमण से लड़ने के लिए पिछड़े राज्य होने के बावजूद 8538 करोड़ रुपए खर्च कर बिहार की आम लोगों के दिलों में जगह बनाई है। अब तेजस्वी बताएं कि उनके पिता ने कहां जगह बनाई है?

स्थानीय लोगों पर मुकदमे पर बरसे तेजस्वी
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गोपालगंज के एक पुल का एप्रोच रोड टूटने के मामले में स्थानीय लोगों पर हुए एफआईआर को आड़े हाथों लिया। कहा- कहीं ऐसा भी होता है? यह तो बड़ा अन्याय है। जिस आदमी ने वीडियो बनाकर सरकार को अलर्ट किया था, उसी पर प्रशासन ने केस कर दिया। हद है। यह तो लोगों को सच बताने या उसको सामने लाने से रोकने की अजीब कोशिश है। हमलोगों को यह सब बिल्कुल मंजूर नहीं। हम इस चलन को बिल्कुल कामयाब नहीं होने देंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Minister Neeraj Kumar asked - Why was Tejashwi keeping the video hidden for two days while giving discourse at seventy ghats


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/minister-neeraj-kumar-asked-why-was-tejashwi-keeping-the-video-hidden-for-two-days-while-giving-discourse-at-seventy-ghats-127524931.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/18/neeraj-kumar-mantri_1595027074.jpg

0 Response to "मंत्री नीरज कुमार ने पूछा- सत्तर घाट पर प्रवचन दे रहे तेजस्वी ने वीडियो दो दिन तक छुपाकर क्यों रखा"

Post a Comment