Popular Posts

मांझी बोले- चुनाव में हो सकती है धांधली, टोला-मोहल्ला के बूथों पर रखें विशेष ध्यान

मांझी बोले- चुनाव में हो सकती है धांधली, टोला-मोहल्ला के बूथों पर रखें विशेष ध्यान

पटनाहम (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी मुख्यमंत्री के रूप में किए गए अपने 34 फैसलों को अबकी विधानसभा चुनाव में एजेंडा बनाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में धांधली हो सकती है। अपने टोला, मुहल्ला के बूथों का ध्यान रखें, ताकि यह दूसरी जगह शिफ्ट न हो। वह गुरुवार को वर्चुअल रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा- सबसे ज्यादा व्यावहारिक तो यही होगा कि चुनाव आयोग देर से चुनाव कराए।
मांझी ने कहा- मैंने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में 34 निर्णय लिए थे। इनमें कुछ खास हैं- लड़कियों के लिए कक्षा एक से एमए तक की मुफ्त पढ़ाई, बेरोजगारों को 75 लाख रुपए तक की ठेकेदारी में आरक्षण, अल्पसंख्यकों का बहुआयामी उत्थान। इन सभी के बारे में लोगों को विस्तार से बताया जाए; उनको समझाया जाए कि हम यही चाहते हैं; यह हमारा एजेंडा है। गरीबों, प्रवासी मजदूरों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाया जाए।
कॉमन स्कूल सिस्टम की तरफदारी की: मांझी के अनुसार ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा गरीबों के बच्चों को नहीं मिल पा रही है। पढ़ाई की पहले जैसी व्यवस्था लागू हो। केंद्र की नई शिक्षा नीति नई बोतल में पुरानी शराब की तरह है। कॉमन स्कूल सिस्टम को अपनाए बिना गरीब लोग लायक शिक्षा प्राप्त नहीं कर सकते। कोरोना की बीमारी से लोग भगवान भरोसे ही ठीक हो रहे हैं। हम बचाव के उपायों को अपनाएं। रैली काे डॉ. संतोष कुमार सुमन, बीएल वैश्यंत्री, डॉ. अनिल कुमार, वीरेंद्र सिंह, उपेंद्र प्रसाद, राजेश पांडेय, डॉ. दानिश रिजवान, विजय यादव, अमरेंद्र त्रिपाठी, रामविलास प्रसाद आदि ने भी संबाेधित किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वर्चुअल रैली में लोगों से बात करते हम सेक्युलर के अध्यक्ष जीतनराम मांझी।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/manjhi-said-may-be-rigged-in-elections-pay-special-attention-to-the-booths-of-tola-mohalla-127569311.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/31/101_1596149225.jpg

0 Response to "मांझी बोले- चुनाव में हो सकती है धांधली, टोला-मोहल्ला के बूथों पर रखें विशेष ध्यान"

Post a Comment