Popular Posts

चौसा में सीएसपी से सीसीटीवी की चोरी

चौसा में सीएसपी से सीसीटीवी की चोरी

प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य बजार चौसा में गुरुवार की देर रात एक आयुर्वेद दुकान-सीएसपी से चोरों ने सीसीटीवी सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली। पीड़ित दुकानदार ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। चौसा पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या-एक के मुख्य बजार निवासी राजेश भगत कई सालों से मुख्य बजार में ही आयुर्वेद की दुकान और सीएसपी सेंटर चलाते हैं। दो जुलाई की देर रात को दुकान बंद कर आराम करने घर चले गए थे। जब अल सुबह दुकान खोलने आए तो दुकान का ताला टूटा देखे। कहा कि दुकान में लगा सीसीटीवी और लगभग पांच हजार रुपए नकद गायब था। प्रभारी थानाध्यक्ष रामनारायण यादव ने कहा कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/chausa/news/cctv-stolen-from-csp-in-chausa-127473648.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/03/

0 Response to "चौसा में सीएसपी से सीसीटीवी की चोरी"

Post a Comment