Popular Posts

स्वास्थ्य संविदा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए, जरूरी कार्य बाधित

स्वास्थ्य संविदा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए, जरूरी कार्य बाधित

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। उनका यह हड़ताल 17 सूत्री मांगों को लेकर है। जिसमें सेवा नियमितीकरण, मानदेय में बढ़ोतरी, नियमित स्वास्थ्य कर्मियों के तरह मिलने वाली सुविधाएं, स्वास्थ्य विभाग से आउटसोर्सिंग प्रथा को बंद करने समेत कई अन्य मांगे शामिल हैं।इससे स्वास्थ्य महकमे के कमोबेश सभी तरह के कार्य बाधित हो रहे हैं।

यह हड़ताल स्वास्थ्य संविदा कर्मी संघ की राज्य इकाई के आह्वान पर की गई है। संघ के जिलाध्यक्ष व कुदरा पीएचसी प्रबंधक रूपक कुमार ने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर बीते 13 जुलाई से ही प्रदर्शन किए जा रहे हैं। 13 जुलाई से 18 जुलाई तक काली पट्टी बांध काम किया गया। इसके बावजूद सरकार के स्तर से कोई निर्णय नहीं लिए गए तो मंगलवार से सभी एनएचएम के संविदा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bhabhua/news/health-contract-workers-go-on-indefinite-strike-urgent-work-interrupted-127539140.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/22/

0 Response to "स्वास्थ्य संविदा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए, जरूरी कार्य बाधित"

Post a Comment