Popular Posts

सड़क पार कर रहे साइकिल सवार को बाइक ने मारी ठोकर, मौके पर ही मौत

सड़क पार कर रहे साइकिल सवार को बाइक ने मारी ठोकर, मौके पर ही मौत

सड़क क्राॅस कर रहे साइकिल सवार युवक को अनियंत्रित बाइक ने ठोकर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। धक्का मारकर युवक बाइक छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन विलाप करते मौके पर पहुंचे, वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर बवाल काटा, जिससे एक घंटे तक नौबतपुर- बिक्रम मार्ग एनएच 139 पर वाहनों का परिचालन ठप रहा। घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र के बलियावन गांव के समीप शुक्रवार की शाम को हुई। मृतक विजय साव, 32 वर्ष, मलिया गौरा निवासी संत साव का पुत्र था।
विजय साइकिल से गांव जाने के लिए सड़क क्राॅस कर रहा था कि नौबतपुर से बिक्रम की ओर तीव्र गति से जा रही बाइक अनियंत्रित हो गई और साइकिल सवार को रौंद दिया। इसे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस और आक्रोशित ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। ग्रामीणों का कहना था कि तेज रफ्तार पर पुलिस प्रशासन का नियंत्रण नहीं है।

घटना के बाद इस पर नियंत्रण का आश्वासन देकर तत्काल मामला शांत कर दिया जाता है और फिर पुलिस भूल जाती है। बाद में अतिरिक्त बल के पहुंचने और प्रबुद्ध नागरिकों के समझाने के बाद स्थिति नियंत्रित हुई। पुलिस शव को कब्जे में कर सकी। बीडीओ नीरज आनंद ने पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार तथा मुखिया चंदेश्वर साव ने कबीर अंत्येष्टि के तहत 3 हजार रुपए मृतक के परिजन को दिए। धक्का मारने वाला बाइक बिक्रम के सरवां भदसारा गांव के किसी व्यक्ति का है।

ट्रक ने बाइक में मारा धक्का, महिला की माैत

तेज रफ्तार ट्रक ने पांच साल की बेटी के साथ बाइक से जा रहे दंपती काे धक्का मार दिया। ट्रक से कुचलने से पत्नी की माैके पर ही माैत हाे गई, उसकी बेटी और पति बाल-बाल बच गए। यह हादसा गाेपालपुर थाने के पटना-मसाैढ़ी मार्ग पर सिरपतपुर गांव के पास शुक्रवार काे हुआ।मृतका मधु देवी बिहटा के विशंभरपुर निवासी वरुण पांडेय की पत्नी थी। वरुण पुनपुन के अलवावलपुर स्थित ससुराल से पत्नी मधु औरबेटी काे बाइक से लेकर गांव जा रहे थे। सिरपतपुर के पास ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया, जिससे मधु गिर गई और ट्रक ने उसे राैंद दिया। घटना के विराेध में स्थानीय लाेगाें ने शव को सड़क पर रखकर चार घंटे तक पटना-मसौढ़ी राेड काे बांस-बल्ला लगाकर जाम कर दिया। घटना के बाद चालक ट्रक काे लेकर भागने में सफल रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cycle rider crossing the road, bike killed, killed on the spot


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/naubtpur/news/cycle-rider-crossing-the-road-bike-killed-killed-on-the-spot-127524967.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/18/orig_92_1595027541.jpg

0 Response to "सड़क पार कर रहे साइकिल सवार को बाइक ने मारी ठोकर, मौके पर ही मौत"

Post a Comment