जज ने पूछा- हाथ सूजे हैं, चोट कैसे लगी, आरोपी बोले- भागने में गिरने से लग गई
जिला गोरक्षा प्रमुख रवि विश्वकर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार नित्तू वंशकार, अभिषेक चौरसिया, दिन्नू चिरंटा और संजू पटेल को पुलिस ने सोमवार को काेर्ट में पेश किया। जेएमएफसी प्रथम श्रेणी पिपरिया यश कुमार सिंह ने उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए।
कटघरे में खड़े आराेपियाें के हाथों में सूजन थी और अंगूठे जख्मी थे। जज यश कुमार सिंह ने पूछा- हाथ कैसे सूजे और चोट कैसे आई। आरोपियों द्वारा बताया गया कि भागते समय गिर जाने से हाथों में चोट आई है।
इधर, आरोपियों की ओर से अधिवक्ता कमलेश पुर्विया ने जमानत याचिका लगाई। तर्क दिया कि आरोपियों को झूठे आरोप में पकड़ा है और सभी स्थानीय निवासी हैं। कहीं नहीं भागेंगे इसीलिए जमानत दी जाए। जेएमएफसी प्रथम श्रेणी पिपरिया यश कुमार सिंह ने जमानत याचिका रद्द कर जेल भेजने का आदेश जारी किया। पुलिस ने भी आराेपियाें की रिमांड नहीं मांगी।
16 में से 10 आराेपी अभी भी फरार, 6 भेजे जा चुके जेल
गौरतलब है कि रवि हत्याकांड में 10 नामजद और 6 अन्य आराेपी हैं। इनमें राहुल पटेल लांझी और अब्बी तिवारी पहले से जेल में हैं। साेमवार काे चार आराेपी और जेल भेजे गए। अभी 10 आराेपी फरार हैं। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक मामले में बादल नामक एक और आरोपी का नाम जांच के दौरान सामने आया है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। थाना स्टेशन रोड टीआई अजय तिवारी ने बताया जो पूछताछ करनी थी कर ली है। इसलिए रिमांड नहीं लिया गया। चारों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/piparia/news/the-judge-asked-hands-are-swollen-how-was-hurt-accused-said-felt-falling-in-escape-127486233.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/07/
0 Response to "जज ने पूछा- हाथ सूजे हैं, चोट कैसे लगी, आरोपी बोले- भागने में गिरने से लग गई"
Post a Comment