भागलपुर के खरीक में रास्ता विवाद में भरी पंचायत में विरोधियों ने खंती-कुदाल से पीटकर अधेड़ को मार डाला
गंगा दियारा स्थित सुंगठिया गांव में मंगलवार की सुबह 8:30 बजे 10 साल पुराने 10 फीट चौड़े और 20 मीटर लंबे रास्ते के विवाद में भरी पंचायत में विरोधियों ने खंती-कुदाल से पीट-पीटकर 50 वर्षीय सुबोध मंडल को मारा डाला। 7 की संख्या में मारने वालों ने क्रुरता की हद पार कर दी। सुबोध को विरोधी खंती-कुदाल से पीटते रहे और वह बचाओ-बचाओ चिल्लाता रहा, लेकिन उसे बचाने की किसी ने हिमाकत तक नहीं की। सुबोध की पत्नी और बहू भी चिल्लाती रही, लेकिन सुबोध को मौत के घट उतारने के बाद ही विरोधियों ने सांस ली।
सुबोध के दम तोड़ते ही, मौके पर भगदड़ मच गई, चारो तरफ अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। बताया जाता है कि इस पंचायत में न ही सरपंच थे और न ही पंच, मारने वाले ने ही पंचायत बुलाई थी, जिसमें गांव के 50 अधिक लोग मौजूद थे। लोगों के सामने ही विरोधी विवादित रास्ते में अपना बांस-बल्ला लगाकर कब्जा करने लगे, इसका विरोध सुबोध को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। मरने और मारने वालों का घर आमने-सामने हैै।
सात पर केस दर्ज: पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की, इस कार्रवाई में भाग रहे दो आरोपी गोपाल मंडल और छत्री मंडल पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने सुबोध के बेटा बुलो मंडल की तहरीर पर 7 पर एफआईआर दर्ज की है। दर्ज एफआईआर में बेटे ने मुख्य आरोपी लुखो मंडल, विलक्षण, अरविंद, संजय, इंद्रेव मंडल, गोपाल मंडल और छत्री मंडल का नाम शामिल है। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं।
पंचायत करता पहल तो नहीं होती यह घटना: परिजनों ने कहा कि पंचायत में मौजूद लोग यदि पहल करते तो इतनी बड़ी घटना नहीं घटती। इस घटना के बाद परिजन दूसरी बड़ी घटना होने की आशंका से डरे हुए हैं।
विधि-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश: एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने कहा कि रास्ते के विवाद में सुबोध मंडल की हत्या हुई है। सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दो को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष को निर्देश दिए गए हैं।
मुझे नहीं थी मामले की जानकारी: सरपंच
पंचायत में हुई सुबोध मंडल की हत्या के संबंध में गंगा दियारा स्थित सुंगठिया गांव की सरपंच मंजुला देवी और उनके प्रतिनिधि पुत्र ऋषि कुमार ने बताया कि उक्त पंचायत की उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/protestors-killed-a-middle-aged-man-by-beating-him-with-a-khanti-hoe-in-a-panchayat-in-the-way-dispute-in-kharak-of-bhagalpur-127490183.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/08/98_1594164093.jpg
0 Response to "भागलपुर के खरीक में रास्ता विवाद में भरी पंचायत में विरोधियों ने खंती-कुदाल से पीटकर अधेड़ को मार डाला"
Post a Comment