Popular Posts

स्वामी विवेकानंद युवा समिति के सदस्यों ने किया प्रदर्शन

स्वामी विवेकानंद युवा समिति के सदस्यों ने किया प्रदर्शन

मैनाटांड़ प्रखंड के सगरौवा और महुअवा गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क काफी जर्जर होने को लेकर बरसात के मौसम में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को ले स्वामी विवेकानंद युवा समिति के सदस्य विजेन्द्र कुमार, शैलेश कुमार चौधरी, निप्पु कुमार, मुन्ना यादव, सोनु कुमार, सुजीत कुमार चौहान, रुपेश कुमार आदि ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन कर रहे लोगो ने बताया कि जर्जर सड़क के बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों से जब कहा जा रहा है तो केवल टालमटोल किया जा रहा है। अभी बरसात के मौसम में जर्जर सड़क के रास्ते से आना जाना काफी मुश्किल हो गया है। गांव से निकलना मुश्किल हो गया है । खासकर किसी आदमी का तबीयत खराब हो जाता हो तो उस रास्ते से जाना एक टेढ़ी खीर हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर जर्जर सड़क को ससमय नहीं बनाया जाएगा। तो वृहत पैमाने पर आंदोलन भी करने को हम सभी बाध्य होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/members-of-swami-vivekananda-youth-committee-performed-127491174.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/08/

0 Response to "स्वामी विवेकानंद युवा समिति के सदस्यों ने किया प्रदर्शन"

Post a Comment