Popular Posts

जलजमाव से बचाव के लिए नियंत्रण कक्ष की तरह काम करेगा सेनेटाइजेशन कंट्रोल रूम

जलजमाव से बचाव के लिए नियंत्रण कक्ष की तरह काम करेगा सेनेटाइजेशन कंट्रोल रूम

पटना नगर निगम की ओर से सेनेटाइजेशन कंट्रोल रूम की तैयारी कर ली गई है। यह कंट्रोल रूम जलजमाव नियंत्रण कक्ष के साथ-साथ कार्य करेगा। इसके लिए तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। जलजमाव नियंत्रण कक्ष में पटना नगर निगम की ओर से 32 हंटिंग लाइन वाले कनेक्शन लगाए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक शिकायतों को लिया जा सके। नगर निगम प्रशासन की ओर से जलजमाव व सफाई से आने वाली शिकायों को 48 घंटे के भीतर दूर कर शिकायतकर्ता को इसके बारे में जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। लोग 18003456644 पर कॉल कर जलजमाव से संबंधित सूचना दे रहे हैं। अब इसी लाइन पर सेनिटेशन से संबंधित सूचनाएं ली जाएंगी। नगर निगम की ओर से सेनिटेशन अभियान चलाया जा रहा है।

कॉम्बैट सेल के साथ करेगा नियंत्रण कक्ष

पटना नगर निगम के नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा ने प्रशासन की ओर से जारी सेनिटेशन नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर बताया कि यह कॉम्बैट सेल के साथ काम करेगा। इसके नंबर वही रहेंगे। नगर आयुक्त ने कहा कि आम लोग भी अपने इलाके में कोरोना संक्रमण के बाद सेनिटेशन अभियान के बारे में जानकारी दे सकेंगे।

हल्की बारिश के बाद पैदल चलना मुश्किल

पटना|हल्की बारिश के बाद भी लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। सोमवार व मंगलवार को हुई हल्की बारिश के बाद ही सड़कों पर लोगों को चलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस प्रकार की स्थिति बाइपास के दक्षिणी इलाकों के मुहल्लों में देखने को मिल रही है। बेउर के कुशवाहा चौक के पास सड़क पर जलजमाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। रामकृष्णा नगर में भी सड़क की खुदाई किए जाने के बाद काम पूरा नहीं कराए जाने से लोगों को मुश्किल हो रही है। बेउर के शिवाजी नगर में भी ऐसी ही स्थिति रही।

खटाल से परेशानी
जगदेव पथ के पास सिद्धार्थनगर नाला वाला रोड में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर सालों भर लोगों को जलजमाव जैसी स्थिति झेलनी पड़ती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड संख्या तीन के इस मुहल्ले में खटाल के कारण इस प्रकार की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sanitation control room will act as a control room to prevent water logging


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/sanitation-control-room-will-act-as-a-control-room-to-prevent-water-logging-127562736.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/29/012_1595977160.jpg

0 Response to "जलजमाव से बचाव के लिए नियंत्रण कक्ष की तरह काम करेगा सेनेटाइजेशन कंट्रोल रूम"

Post a Comment