Popular Posts

पंचायत सचिव के साथ बीडीओ की बैठक, योजनाओं का अभिलेख तैयार करने का निर्देश

पंचायत सचिव के साथ बीडीओ की बैठक, योजनाओं का अभिलेख तैयार करने का निर्देश

बगहा 1प्रखंड के 24 पंचायतों में 15वी वित्तीय राशि को खर्च करने को ले उक्त राशि से पंचायत का विकास के लिए पंचायतों मे ग्रामसभा व वार्ड सभा से पारित कर योजना का चयन कर। ससमय योजना का अभिलेख तैयार करा योजना कार्य शुरु कराने के लिए बीडीओ ने पंचायत सचिव के साथ बैठक की। इस समीक्षा बैठक मे साफ तौर पर बताया कि प्रत्येक पंचायतों में न्यूनतम 8 लाख से अधिकतम 12 लाख की राशि 24 पंचायतों में भेजी गई है। जिसका इस्तेमाल वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति के द्वारा पंचायत के विकास के लिए करना है। बीडीओ ने बताया कि इस राशि से पंचायतों में बनाए जाएंगे पीसीसी, श्मशान घाट व घाट का जीर्णोद्धार,यात्री शेड, सामुदायिक शौचालय,जिम आदि। कार्य वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति को कराना है।

इसको लेकर उन्होंने साफ तौर पर पंचायत सचिवों को निर्देश देते हुए बताया कि एक सप्ताह के अंदर सभी अपने पंचायतों में कार्यों को प्रारंभ कराएं। राशि का सही उपयोग पंचायत के विकास के लिए करें। इसके लिए वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति 15वीं वित्तीय राशि का इस्तेमाल कर पंचायतों में विकास का कार्य कराएं। बैठक में पंचायत सचिव नंदलाल पांडेय,नंदकिशोर, राम, कुमार विश्वास, रामचंद्र काजी, रामवृक्ष पासवान आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/bdo-meeting-with-panchayat-secretary-instructions-to-prepare-plans-records-127491179.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/08/

0 Response to "पंचायत सचिव के साथ बीडीओ की बैठक, योजनाओं का अभिलेख तैयार करने का निर्देश"

Post a Comment