Popular Posts

बहकावे में आकर सुरक्षित प्रसव के लिए पहुंच गई प्राइवेट नर्सिंग होम, जच्चा-बच्चा की गई जान

बहकावे में आकर सुरक्षित प्रसव के लिए पहुंच गई प्राइवेट नर्सिंग होम, जच्चा-बच्चा की गई जान

सिटी रिपोर्टर|नवादा
सुरक्षित प्रसव और बच्चे का पालन पोषण के लिए तबस्सुम परवीन अपनी ससुराल से मायके नारदीगंज थाना क्षेत्र के ननौरा गांव आ गई थी। जहां सोमवार को सुबह परिजन के द्वारा डिलीवरी के लिए नारदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद हॉस्पिटल के एक आशा के द्वारा उसे बेहतर इलाज के लिए प्राइवेट नर्सिंग होम जाने की सलाह दिया गया ।प्राइवेट नर्सिंग होम में लापरवाही की वजह से डिलीवरी के समय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के 12 घंटे बाद वहां से रेफर कर दिया गया। लेकिन बिहार शरीफ ले जाने के दौरान रास्ते में महिला की मौत हो गई। मौत की खबर के बाद परिजन का रो रोकर बुरा हाल रहा । परिजनों ने आरोप लगाया कि स्थिति नाजुक होने के बाद रेफर किया गया। परिजनों को आशंका है कि प्राइवेट नर्सिंग होम में ही मौत हो चुकी थी। आक्रोश से बचने के लिए रेफर कर दिया गया। नालन्दा जिला के मनान अंसारी ने कहा कि पत्नी का इलाज और देखभाल बेहतर होगा इसके चलते मायके भेज दिया। लेकिन इलाज के दौरान जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जच्चा-बच्चा के मौत के बाद घर के पास मातम का माहौल।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/nawada/news/private-nursing-home-arrived-for-safe-delivery-after-being-seduced-mother-child-killed-127490224.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/08/79_1594164735.jpg

0 Response to "बहकावे में आकर सुरक्षित प्रसव के लिए पहुंच गई प्राइवेट नर्सिंग होम, जच्चा-बच्चा की गई जान"

Post a Comment