Popular Posts

बाढ़ की आशंका को देखते हुए बीडीओ ने बैठक की, कई आवश्यक निर्देश दिए

बाढ़ की आशंका को देखते हुए बीडीओ ने बैठक की, कई आवश्यक निर्देश दिए

गौनाहा प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय में सोमवार को बीडीओ हरिमोहन कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बाढ़ से निपटने संबधित विषयों पर उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मचारियों से विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी तीन दिनों तक मौसम विभाग ने अलर्ट रहने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग का मानना है कि भारी वर्षा होने की संभावना है, इसलिए अलर्ट रहने की आवश्यकता है। मास्क लगाकर व सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए प्रखंड कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में उपस्थित कर्मियों को सुझाव देते हुए उन्होंने कहा कि सभी गांव के शरण स्थल की तैयारी सामुदायिक किचेन की व्यवस्था, जनरेटर, समियाना, ट्रैक्टर की व्यवस्था रखें ताकि बाढ़ आने पर जान-माल की सुरक्षा की जा सके।बैठक में सीओ राजीव रंजन कुमार श्रीवास्तव,आरओ महेंद्र शुक्ला, एमडीएम प्रभारी रवि रंजन कुमार व विभिन्न पंचायतों के राजस्व कर्मचारी पंचायत सचिव व प्रखंड कर्मी, मदन कुमार अस्थाना, स्वच्क्षाग्रही वरीय प्रेरक बुधेश्वर प्रसाद, जेएसएस अरविंद कुमार, अशोक कुमार, सुभाष कुमार, संजय कुमार अन्य उपस्थित थें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक करते बीडीओ।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/in-view-of-the-possibility-of-floods-bdo-held-a-meeting-gave-many-necessary-instructions-127508008.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/13/13bettiah-03_1594655156.jpg

0 Response to "बाढ़ की आशंका को देखते हुए बीडीओ ने बैठक की, कई आवश्यक निर्देश दिए"

Post a Comment