Popular Posts

पुलिस के हत्थे चढ़ा संगीन मामलों में फरार कुख्यात, हो रही है पूछताछ

पुलिस के हत्थे चढ़ा संगीन मामलों में फरार कुख्यात, हो रही है पूछताछ

मधुसूदनपुर पुलिस ने बुधवार की शाम कई संगीन मामलों में फरार कुख्यात अपराधी नूरपुर नयाटोला मिर्जापुर निवासी तूफानी यादव उर्फ तुफनिया को धर दबोचा। तूफानी के उसके घर के आसपास होने की सूचना पर मधुसूदनपुर पुलिस बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ नयाटोला मिर्जापुर पहुंची और तुफनिया के ठिकाने को चारों तरफ से घेर लिया। शातिर तुफनिया ने भागने की कोशिश और दूसरे के घर में फांदकर चला गया। वहां दूसरी तरफ मौजूद पुलिस की टीम ने तुफानी यादव को खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया।

इसकी गिराफ्तारी मधुसूदनपुर पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। तूफानी की तलाश पुलिस पिछले छह महीने से कर रही थी। गिरफ्तारी की सूचना पर देर शाम नाथनगर थाना पहुंचे सिटी डीएसपी राजवंश सिंह पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक कुख्यात पर मधुसूदनपुर थाने में पूर्व से बमबाजी, लूटपाट, हत्या का प्रयास, रंगदारी, लूटपाट जैसे कई संगीन मामले थाने में दर्ज हैं। थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि आज इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/police-are-notorious-for-absconding-cases-are-being-questioned-127468965.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/02/

0 Response to "पुलिस के हत्थे चढ़ा संगीन मामलों में फरार कुख्यात, हो रही है पूछताछ"

Post a Comment