मास्क पहनने को ले शुरू हुआ जागरुकता अभियान
जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा द्वारा जिला वासियों के कोविड-19 से सुरक्षा के लिए आदेश जारी किया गया है। जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए नवादा नगर क्षेत्र में भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क के उपयोग व सामाजिक दूरियां बनाये रखने के लिए लोगों को जागरूक करना अति आवश्यक है।
इसके साथ ही नवादा नगर क्षेत्र के सभी दुकानों की जांच आवश्यक है ताकि दुकानदार एवं उनके कर्मी द्वारा मास्क के उपयोग एवं सामाजिक दूरियों का पालन किया जा सके। इसी परिपेक्ष्य में उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि आपस में समन्वय स्थापित कर नवादा क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क के उपयोग एवं सामाजिक दूरी बनाये रखने के लिए लोगों को एक सप्ताह तक जागरूक करना सुनिश्चित करेंगे।
साथ ही जिन दुकानदारों एवं उनके कर्मियों द्वारा मास्क का उपयोग एवं सामाजिक दूरियों का पालन नहीं किया जा रहा है उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई करते हुए दुकान को सील करने की कार्रवाई करेंगे। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को भी निर्देश दिया गया कि नवादा नगर क्षेत्र में समय-समय पर मास्क का उपयोग एवं सामाजिक दूरी हेतु लोगों पर नजर बनाये रखेंगे। पालन नहीं करने वाले लोगों पर दण्डात्मक कार्रवाई भी करें।
जिला पदाधिकारी के आदेश पर नवादा सदर एसडीओ उमेश कुमार भारती समेत जिले के अन्य पदाधिकारियों ने मंगलवार को नवादा शहर में कई स्थानों पर मास्क पहनने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। एसडीओ ने मेन रोड के पुल के निकट कैम्प कर बाइक से चल रहे लोगों को टोककर मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा कई दुकानों में भी जाकर दुकानदार एवं ग्राहकों को मास्क पहनने का सुझाव दिया। इस दौरान कई लोगों का चालन भी काटा गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/nawada/news/awareness-campaign-started-on-wearing-masks-127490209.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/08/77_1594164455.jpg
0 Response to "मास्क पहनने को ले शुरू हुआ जागरुकता अभियान"
Post a Comment