श्रीविधि से धान की रोपनी में जुटे इलाके के किसान, अच्छी उपज की जता रहे संभावना
जिले के अन्य इलाकों की तरह प्रखंड के भी कई इलाकों में इस साल धान की रोपनी का काम अग्रिम रूप से शुरू हो चुका है। इस साल पानी की सुलभता के बाद इलाके के कुछ किसान अधिक पैदावार के लिए श्रीविधि से रोपनी पर भी हाथ आजमा रहे हैं। प्रखंड क्षेत्र के किसान इस तकनीक से अपने खेतों में धान की रोपनी कर भरपूर लाभ उठा रहे हैं। प्रखंड क्षेत्र के अफजलपुर गांव के किसान बैद्यनाथ शर्मा ने बुधवार को श्रीविधि तकनीक से अपनी खेत में धान की रोपनी करा रहे थे।
उन्होंने इस संवाददाता को बताया कि वे अपने एक हेक्टेयर खेत में श्रीविधि से धान की रोपनी कराई है। उन्होंने कहा कि इस तकनीक से पैदावार ज्यादा होता है। थोड़ी सी सावधानियों से इस तकनीक से उन्हें काफी लाभ होता है। श्रीविधि तकनीक को अपनाने वाले किसान ने बताया कि समान्य तरीके से खेती करने की अपेक्षा श्रीविधि से अधिक उपज होती है। उन्होंने बताया कि किसानों को कम लागत में इस विधि से अच्छी पैदावार होती है। साथ ही खेतों से खरपतवार निकालने में आसानी होती है। इस विधि से खेती करने के बाद पिछले कई सालों के बाद खेती के लिए बेहतर उम्मीद जगी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/kako/news/farmers-of-the-area-engaged-in-paddy-sowing-from-srividhi-are-hoping-for-good-yield-127468887.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/02/orig_113_1593643532.jpg
0 Response to "श्रीविधि से धान की रोपनी में जुटे इलाके के किसान, अच्छी उपज की जता रहे संभावना"
Post a Comment