Popular Posts

एनएचएम के द्वारा स्वास्थ्य सेवा में संविदा पर बहाल कर्मियों ने जिला स्वास्थ्य समिति के सामने किया धरना-प्रदर्शन

एनएचएम के द्वारा स्वास्थ्य सेवा में संविदा पर बहाल कर्मियों ने जिला स्वास्थ्य समिति के सामने किया धरना-प्रदर्शन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर स्वास्थ्य सेवा में बहाल संविदा कर्मियों का हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को संविदा पर बहाल कर्मियों ने अपने मांगों कब समर्थन में जमकर नारेवाजी की। कहा मांगे पूरी होने तक काम पर वापस नहीं लौटेंगे। इस अवसर पर डीपीसी सह संविदा कर्मी संघ के जिला संयोजक विश्वजीत कुमार ने कहा कि कोरोना की जंग में अपनी जान जोखिम में डालकर स्वास्थ्य सेवा के प्रति दृढ़ता के साथ अपनी भूमिका निभाने वाले संविदा पर बहालकर्मी सरकार की गलत नीति के कारण हाशिये पर हैं। +

स्वास्थ्य सेवा की बेहतर प्रबंधन के प्रति गंभीर संविदा कर्मी अब उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वयं घोषणा किया था कि कोबिड-19 की जंग में जूझे संविदा कर्मियों को भी एक महीने का प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा। लेकिन अब अपने ही वादे से मुकर रही है। धरना-प्रदर्शन में शामिल कर्मियों ने साफ शब्दों में आगाह किया कि जबतक मांगें नहीं मानी जाती है हड़ताल जारी रहेगा।

यह हैं मांगें

हड़ताल पर डटे संविदा कर्मियों की मुख्य रूप से एक महीने का प्रोत्साहन राशि, सेवा नियमितीकरण, वर्ष 2011 से अबतक का वेतन पुनरीक्षण, फिटमेंट कमेटी की अनुशंसा लागू करने, एनएचएम में कार्यरत सभी संविदा कर्मियों का प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत वेतन वृद्धि करने, सेवा काल मे मृत्यु होने पर 25 लाख रुपए का मुआवजा एवं परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी देने सहित 17 मांगे शामिल हैं।

कर्मियों के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सेवा प्रभावित होना स्वभाविक

एक साथ सात सौ से अधिक कर्मियों का हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सेवा प्रभावित होना स्वभाविक है।उन्होंने कहा कि इन लोगों का स्थायी कोई समस्या नहीं है। यह सब राज्य स्तर से ही संभव है। जो भी नियमित कर्मी हैं, उन्हीं से काम लिया जा रहा है।
डॉक्टर श्रीनन्दन, सिविल सर्जन



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
NHM contract workers reinstate protest in front of District Health Committee


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kishanganj/news/nhm-contract-workers-reinstate-protest-in-front-of-district-health-committee-127542468.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/23/orig_45_1595458856.jpg

0 Response to "एनएचएम के द्वारा स्वास्थ्य सेवा में संविदा पर बहाल कर्मियों ने जिला स्वास्थ्य समिति के सामने किया धरना-प्रदर्शन"

Post a Comment